बिलासपुर में 3 मंजिला मकान गिरने का मामला, नगर निगम की लापरवाही पर AAP बोली- नेताओं ने नींद की गोलियां खाईं है, हादसे की जांच हो

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
बिलासपुर में 3 मंजिला मकान गिरने का मामला, नगर निगम की लापरवाही पर AAP बोली- नेताओं ने नींद की गोलियां खाईं है, हादसे की जांच हो






Raipur. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में नगर निगम की लापरवाही से 3 मंजिला इमारत धराशायी हो गई। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि नगर निगम की लापरवाही से यह बिल्डिंग गिरी है। बिना प्लानिंग के काम करने से दो दुकान (मेडिकल स्टोर और ज्वेरली शॉप) ढह गई। जिससे अब दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कथित विकास के नाम पर पूरे शहर में नगर निगम द्वारा मनमाने ढ़ग से काम किया जा रहा है। 




प्रियंका शुक्ला ने प्रशासन पर लगाए आरोप



प्रियंका शुक्ला ने कहा है कि यह काम मानसून आने के पहले किया जाना था, लेकिन बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए अब निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में इस पर भी सवाल खड़ा होता कि आखिरकार अबतक क्या नगर निगम सो रहा था। शहरभर में विकास के नाम जगह-जगह सड़कों-गलियों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।




बिल्डिंग की नींव से ज्यादा गड्ढा खो दिए- जसबीर सिंह



जसबीर सिंह ने कहा है कि लापरवाही का आलम देखिए कि निगम कर्मियों ने बिल्डिंग की नींव से ज्यादा गड्ढा खो दिए। जिसका बड़ा खामियाजा एक घर गिरने के रूप में मिला है। उन्होंने कहा, लापरवाही पूर्वक नाले के लिए खुदाई को लेकर मकान मालिक ने अधिकारियो को दी थी लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। जिसका परिणाम आपके सामने है। 50 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग जगहों पर नाली का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है। घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 




 


बिलासपुर न्यूज छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर में निगम पर लगाया आरोप प्रियंका शुक्ला Bilaspur News Chhattisgarh AAP accuses corporation in Bilaspur Priyanka Shukla छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News