चंद्रयान-3 की सफलता पर छत्तीसगढ़ में जश्न, हिंदुस्तान और इसरो जिंदाबाद की गूंज, CM भूपेश और अरुण साव ने दी बधाई

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
चंद्रयान-3 की सफलता पर छत्तीसगढ़ में जश्न, हिंदुस्तान और इसरो जिंदाबाद की गूंज, CM भूपेश और अरुण साव ने दी बधाई

RAIPUR. इसरो ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग करवाकर इतिहास रच दिया। लैंडर विक्रम ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह को जैसे ही छुआ, पूरा देश खुशी से उछल पड़ा। चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न छत्तीसगढ़ में मनाया गया। रायपुर समेत हर जिले में लोग खुशियां मना रहे हैं। 



CM भूपेश बघेल ने वैज्ञानिकों को बधाई



चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैडिंग के लिए CM भूपेश बघेल ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले नेहरू जी ने इसरो को स्थापित किया था, इसरो ने वह सपना आज पूरा किया है। 



अंतरिक्ष में भारत ने इतिहास रचा : अरुण साव



इस सफलता को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत ने इतिहास रचा हैं, यह गौरव सारी क्षण है सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का ये शानदार आगाज है, ये भारत के मान सम्मान गौरव बढ़ाने वाली  बात है। 



टीचर्स और बच्चों ने देखी लैंडिंग, मनाया जश्न 



बिलासपुर में भी चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर जश्न का माहौल है। युवाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही लोगों ने हिंदुस्तान और इसरो जिंदाबाद के नारे लगाए। सूरजपुर जिले में स्कूल बच्चों ने स्कूल में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग को देखा, सफल लैंडिंग के बाद टीचर्स और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बता दें कि स्कूल की छुट्टी के बाद भी सभी बच्चे स्कूल में मौजूद रहे। इधर, अंबिकापुर में भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से लोग उत्साहित नजर आए। न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने जश्न मनाया। बतौली क्षेत्र में बच्चों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। 



लोगों ने फटाके फोड़कर मनाया जश्न, दी बधाई



डोंगरगढ़ में चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद लोगों ने फटाके फोड़कर जश्न मनाया। राजिम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी। यहां पर प्रोजेक्टर से छात्रों को लैंडिंग दिखाई गई। चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर बच्चों में उत्साह दिखा। इस सफलता को लेकर पत्थलगांव में लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई। 



ये खबर भी पढ़ें... 



कांकेर में ओम माथुर बोले- पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम के आने से बस्तर में BJP को मिलेगी मजबूती, अरुण साव ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना



महत्वाकांक्षी मिशन को लेकर पूरे देश में उत्साह



बता दे कि भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग करके इतिहास बना दिया है, चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है, यह पल भारत के गर्व का क्षण है। भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3  बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया है। चंद्रयान-3 साउथ पोल इलाके में लैंडिंग कर गया है। भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला, जबकि सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं, इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन को लेकर पूरे देश में उत्साह है।


enthusiasm about the mission moon mission chandrayaan-3 enthusiasm in chhattisgarh on the success of chandrayaan-3 celebration on the success of chandrayaan-3 मिशन को लेकर उत्साह मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रयान-3 की सफलता पर छत्तीसगढ़ में उत्साह छत्तीसगढ़ न्यूज चंद्रयान-3 की सफलता पर जश्न Chhattisgarh News
Advertisment