छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश

author-image
Pratibha Rana
New Update
छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नई सरकार (साय सरकार) आने के बाद विधानसभा का पहला बजट सत्र (CG Budget 2024) 5 फरवरी से शुरू होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 9 फरवरी को सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला बजट सत्र 1 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 20 बैठके होगी। इसमें विधायकों ने कुल 2310 सवाल लगाए हैं।

9 फरवरी को साय सरकार का पहला बजट

विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 5 फरवरी से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान 9 फरवरी को मुख्य बजट पेश किए जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे। इससे पहले सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। बजट सत्र में 5 फरवरी से 1 मार्च के बीच कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र के लिए विधायकों ने 100 से ज्यादा ध्यानाकर्षण की सूचनाएं दी हैं।

प्रश्नकाल का सामना करेगी साय सरकार

साय सरकार 6 फरवरी को पहली बार विधायकों के सवालों का जवाब देगी। जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के लिए 2310 सवाल लगे हैं। पिछली सरकार में कुल 1793 सवाल लगाए थे। विधायकों ने इस बार ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन सवाल लगाए हैं। इसमें 2206 सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, जबकि केवल 104 सवाल ऑफलाइन लगे हैं। ऑफलाइन लगाए गए सवालों में 54 तारांकित और 50 अतारांकित हैं।

सत्र कुल                       सवाल   तारांकित अतारांकित

  • जनवरी-फरवरी (2019)       2079  1136  943
  • फरवरी-मार्च (2020)           3345  1767 1 578
  • जनवरी-मार्च (2021)            2904  1539  1365
  • फरवरी-मार्च (2022)           1682  854  828
  • फरवरी-मार्च (2023)          1793  918  875
  • जनवरी-फरवरी (2024)        2310 1154 1156
साय सरकार का पहला बजट first budget of Sai government on 9th February first budget of Sai government CG Budget 2024 छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh CM Vishnudev Sai 9 फरवरी को साय सरकार का पहला बजट Chhattisgarh News