छत्तीसगढ़ में इमरान बोले– इंडिया गठबंधन से डरकर केंद्र ने एक देश एक चुनाव का मुद्दा लेकर आई, केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
Shivam Dubey | Sept 14, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में इमरान बोले– इंडिया गठबंधन से डरकर केंद्र ने एक देश एक चुनाव का मुद्दा लेकर आई, केंद्रीय एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे
नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंडिया गठबंधन से डर गई है, इसलिए एक देश एक चुनाव का मुद्दा लेकर आई है।
प्रतापगढ़ी का केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है। राज्य सरकार पर हमला करने के लिए केंद्र की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय को एकजुट करते हैं, लेकिन उनके नेता लिंचिंग की घटनाओं में शामिल लोगों का सम्मान करते हैं. एक तरफ PM मोदी मुस्लिम महिलाओं को न्याय सुनिश्चित करने का नारा देते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिलकिस बानो के आरोपियों को उनके गृह नगर में रिहा कर दिया गया। संसद के विशेष सत्र बुलाने को लेकर कहा कि विशेष संसद सत्र की क्या जरूरत थी। PM ने मणिपुर और अन्य मुद्दों पर क्यों नहीं बात की? क्या यह सरकार समान नागरिक संहिता लाकर आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है? हमें हर धर्म और संस्कृति का सम्मान करना होगा।
इंडिया से डरकर लाया गया एक देश एक चुनाव का मुद्दा
इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि कांग्रेस का अल्पसंख्यक सेल भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए लगभग 100 कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। केंद्र सरकार इंडिया गठबंधन से डर रही है, इसलिए एक देश एक चुनाव का मुद्दा लेकर आई है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का संदेश फैला रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी ने प्यार और भाईचारे का संदेश फैलाया। RSS ने कई करोड़ रुपये खर्च करके जो कहानी तैयार की थी, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बाद बेकार हो गई।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari