विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में नक्सलियों का बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित, जवानों ने शुरू की सर्चिंग

The Sootr CG | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
 विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में नक्सलियों का बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित, जवानों ने शुरू की सर्चिंग
विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में नक्सलियों का बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित, जवानों ने शुरू की सर्चिंग

बीजापुर में नक्सलियों ने चुनाव से पहले एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बरदेला और जेवारम गांव के पास नक्सलियों ने लकड़ी के लट्ठे डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।

BIJAPUR. बीजापुर में नक्सलियों ने चुनाव से पहले एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बरदेला और जेवारम गांव के पास नक्सलियों ने लकड़ी के लट्ठे डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर लकड़ी के लट्ठों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया। वहीं जवान आसपास के इलाके की लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। 8 लाख के ईनामी नक्सली नागेश की मौत के बाद नक्सलियों ने गुरुवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया था।

पिछले हफ्ते ईनामी नक्सली मारा गया

बता दें कि पुलिस ने 17 अक्टूबर को खूंखार नक्सली नागेश पदम को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस नक्सली के ऊपर 8 लाख का ईनाम घोषित था। नागेश पदम की मौत के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। बुधवार को पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी 8 लाख के ईनामी नक्सली नागेश पदम की मौत के बाद आज यान की 26 अक्टूबर को बीजापुर जिला में बंद का आह्वान किया था। बीती रात नक्सलियों ने बीजापुर से रायपुर जा रही यात्रियों से भरी महिंद्रा बस को रोककर बैनर पोस्टर बांधा और बस को वापस बीजापुर भेज दिया था।

बंद से व्यापारियों में दहशत

वहीं, नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद जिले के व्यापारियों में दहशत का माहौल दिखाई दें रहा है। पुलिस अधीक्षक आजनेय वार्ष्णेय ने कहा है की लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने जिले की जनता से कहा है कि डरने या घबराने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से हम पूरी तरीके से तैयार हैं। समाचार लिखे जाने तक जिले में कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है। वही दुकानें एवं यात्री बसें बंद है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Bijapur News
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • बीजापुर समाचार
  • Naxalites observed bandh in Bijapur
  • Naxalites blocked the National Highway
  • बीजापुर में नक्सलियों ने बंद रखा
  • नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA