10 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर...इनमें आतंकियों का लीडर भी शामिल

Kanak Durga Jha | Jan 02, 2025, 09:09 IST
10 hardcore Naxals surrendered terrorists leader also among them
10 hardcore Naxals surrendered : नक्सली आतंक का खात्मा करने में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों के इनामी नक्सली समेत 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

नक्सली आतंक का खात्मा करने में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों के इनामी नक्सली समेत 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गढ़चिरौली में पुलिस के सामने बंदूक झुकाया है। बता दें कि इसमें नक्सलियों का लीडर भी शामिल है। इन सभी नक्सलियों पर जवानों ने करोड़ों का इनाम घोषित किया था।



भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा



जवानों की बड़ी जीत

छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगे गढ़चिरौली में 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें नक्सलियों की सीनियर लीडर विमला चंद्रा उर्फ तारक्का भी शामिल है। तारक्का पिछले 38 साल से नक्सल संगठन में सक्रिय रही है। सरेंडर करने वालों में विमला चंद्रा उर्फ तारक्का 62 साल की है, जो 1986 से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। ये नक्सली कई सालों से सक्रीय थे। करोड़ों के इनामी घोषित नक्सलियों के सरेंडर करने से जवानों को बड़ी सफलता मिली है।



कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन



कई वारदातों में शामिल थे ये नक्सली

विमला गढ़चिरौली क्षेत्र में बतौर सीनियर लीडर संगठन को संभाल रही थी। वहीं सरेंडर करने वालों में हार्डकोर नक्सली सुरेश बैसागी, कल्पना गणपति तोर्रेम, अर्जुन तानु हिमाची, विनता सुकुल, सम्मी पांडू, निशा बोडका, श्रुति उगले, शशिकाल धुर्वे और सोनी सुक्की मट्‌टामी शामिल हैं। सभी पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली में एक साल में कुल 31 हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।



कांग्रेस के पुराने दिन फिर आएंगे वापस, बस ये मान जाएं तो...





FAQ

  1. गढ़चिरौली में कितने हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया, और इनमें कौन सी प्रमुख नेता शामिल है?
    गढ़चिरौली में 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें सीनियर लीडर विमला चंद्रा उर्फ तारक्का शामिल है, जो पिछले 38 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।
  2. सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल कितना इनाम घोषित था?
    सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
  3. पिछले एक साल में गढ़चिरौली में कितने हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है?
    पिछले एक साल में गढ़चिरौली में कुल 31 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।




छत्तीसगढ़ में श्रीगणपति महायज्ञ, सुख-समृद्धि और उन्नति का बनेगा योग



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Naxal
  • इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • chhattisgarh news update
  • rajnandgaon
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • cg news update
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • cg news today