कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन
Marut raj | Dec 31, 2024, 12:23 IST
Pradesh Congress Committee ghar vaapasee meeting the soottr
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पचास से ज्यादा बड़े नेताओं के आवेदन आए हैं। ये नेता पिछले चुनावों के दौरान पार्टी से बगावत कर गए थे। ये सभी अब पार्टी में वापस आना चाहते हैं।
विधानसभा, लोकसभा के बाद रायपुर दक्षिण उपचुनाव में हार का सामना करने वाली कांग्रेस के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पचास से ज्यादा बड़े नेताओं के आवेदन आए हैं। ये नेता पिछले चुनावों के दौरान पार्टी से बगावत कर गए थे। ये सभी अब पार्टी में वापस आना चाहते हैं। हालांकि, इन नेताओं की घर वापसी ने पार्टी की परेशानी भी बढ़ा दी है।
तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट
भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा
पार्टी छोड़ चुके नेताओं को वापस लेने के लिए बनी कमेटी की पहली बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश संगठन प्रभारी सचिन पायलट के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज तथा तीनों प्रभारी सचिव के साथ कमेटी के सदस्यों को ऑनलाइन जोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं को पार्टी में वापस लिया जाना है, उनका विरोध हो रहा है। यही वजह है कि किसी भी नेता की वापसी पर फैसला नहीं हो सका है।
शराब घोटाले पर कवासी लखमा बोले- मैं तो अनपढ़ हूं..अफसरों ने ही किया सब
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी छोड़ चुके नेताओं को भी वापस लिया जाए। इसके लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज की ओर से घर वापसी के इच्छुक नेताओं से आवेदन बुलाए गए थे।
घर वापसी के लिए जिन बड़े नामों ने आवेदन किया है, उनमें रेणु जोगी, अमित जोगी अपनी JCC का विलय कांग्रेस में करना चाहते हैं। वहीं, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पूर्व विधायक अनूप नाग पूर्व कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके बेटे पूर्व एमआसी मेंबर अजीत कुकरेजा के नाम भी शामिल हैं।
सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा मकान और हर महीने सैलरी की तरह 10000 रुपए
तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट
भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा
दिल्ली में हो चुकी है कमेटी की बैठक
शराब घोटाले पर कवासी लखमा बोले- मैं तो अनपढ़ हूं..अफसरों ने ही किया सब
पीसीसी ने मंगाए थे आवेदन
घर वापसी के लिए जिन बड़े नामों ने आवेदन किया है, उनमें रेणु जोगी, अमित जोगी अपनी JCC का विलय कांग्रेस में करना चाहते हैं। वहीं, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पूर्व विधायक अनूप नाग पूर्व कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके बेटे पूर्व एमआसी मेंबर अजीत कुकरेजा के नाम भी शामिल हैं।
सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा मकान और हर महीने सैलरी की तरह 10000 रुपए
FAQ
- कांग्रेस ने पार्टी छोड़ चुके नेताओं को वापस लेने के लिए क्या कदम उठाए हैं ?
कांग्रेस ने पार्टी छोड़ चुके नेताओं की घर वापसी के लिए आवेदन मंगवाए थे। इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई, जिसकी पहली बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। - घर वापसी के लिए किन प्रमुख नेताओं ने आवेदन किया है ?
घर वापसी के लिए आवेदन करने वाले प्रमुख नेताओं में रेणु जोगी और अमित जोगी, जिन्होंने अपनी पार्टी JCC का कांग्रेस में विलय करने की इच्छा जताई है, शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पूर्व विधायक अनूप नाग, पूर्व कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके बेटे अजीत कुकरेजा ने भी आवेदन किया है। - घर वापसी के आवेदन पर क्या अड़चनें सामने आ रही हैं ?
पार्टी के भीतर कुछ नेताओं की वापसी का विरोध हो रहा है, जिससे अब तक किसी भी नेता की घर वापसी पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। इस विरोध के कारण कमेटी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By