तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

Kanak Durga Jha | Dec 30, 2024, 17:24 IST
Share
You watch porn on internet 12th class student got trapped bilaspur
You watch porn on internet 12th class student got trapped bilaspur

12वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने स्टूडेंट से कहा कि - तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... थाने में शिकायत होगी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने स्टूडेंट से कहा कि - तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... थाने में शिकायत होगी। यह सुनकर स्टूडेंट घबरा गई। इसके बाद कॉल पर बात कर रहे शख्स ने कहा कि शिकायत से बचना है तो जांच रुकवाने के लिए 9 हजार रुपए भेज दो।

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की हड्डियां चकनाचूर, टुकड़ों में बंट गई लाशें

ये है पूरा मामला

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ वह निजी संस्थान में काम करती हैं। छात्रा शनिवार की दोपहर घर पर ही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनकी बड़ी बहन के संबंध में पूछा। इस पर युवती ने बताया कि मोबाइल वह उपयोग करती है।

इसके बाद जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखती हैं। इसकी शिकायत महिला थाने में मिली है। इसी तरह के मामले में महिला थाने में कई लोगों को पकड़ा गया है। अब महिला थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जालसाजों ने युवती के मोबाइल पर कई फोटो भी भेजे। इससे युवती डर गई।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

युवती का माथा ठनका

उसके डर का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने नौ हजार 500 रुपये मांगे। रुपये मांगते ही युवती का माथा ठनका। उसने ऑनलाइन रुपये देने के बजाए जालसाजों को सिविल लाइन थाने के पास आकर रुपये ले जाने की बात कही। इधर, युवती भागते हुए अपने परिचित के पास पहुंची। परिचित को पूरी घटना बताकर उसने मदद मांगी।

इस पर परिचित उसे लेकर साइबर सेल पहुंचे। साइबर सेल में युवती की शिकायत साइबर पोर्टल में दर्ज कराई गई। साइबर ठग रोज-रोज नए तरीके अपनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर, कई लोग जागरूकता की वजह से रकम गंवाने से बच जा रहे हैं। मगर, जागरूकता की वजह से युवती ठगे जाने से बच गई।

शराब घोटाले पर कवासी लखमा बोले- मैं तो अनपढ़ हूं..अफसरों ने ही किया सब


ठगों ने ऐसे बिछाया जाल

युवती ने बताया कि जालसाजों ने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया था। वह कभी भी इंटरनेट पर इधर-उधर के वीडियो ना तो सर्च करती है, ना ही वह इंटरनेट का उपयोग करती है। यह बात उसने जालसाजों को बताई।

तब जालसाजों ने कहा कि केस को रफादफा करने के लिए नौ हजार 500 रुपये लगेंगे। इसमें दो हजार रुपये फाइल चार्ज लगेगा। शेष रकम जांच पूरी होने के बाद वापस करने का भरोसा दिलाया था।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई ठगी की घटना में क्या हुआ?
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक 12वीं कक्षा की छात्रा को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने छात्रा पर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी शिकायत महिला थाने में की गई है। इसके बाद उसने छात्रा से जांच को रुकवाने के लिए 9,500 रुपये की मांग की। छात्रा डर गई, लेकिन उसने ऑनलाइन पैसे भेजने के बजाय ठगों से कहा कि वह पैसे सिविल लाइन थाने के पास देगी। इसके बाद उसने अपने परिचित से मदद ली और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गई।
  2. ठगों ने युवती से पैसे मांगने के लिए कौन सा आरोप लगाया था?
    ठगों ने युवती पर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले की शिकायत महिला थाने में की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई लोगों को इसी तरह के मामलों में पकड़ लिया गया है और अब महिला थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस आरोप के आधार पर ठगों ने युवती से 9,500 रुपये की मांग की, जिसमें से 2,000 रुपये फाइल चार्ज के तौर पर और बाकी की रकम जांच पूरी होने के बाद वापस करने का भरोसा दिया।
  3. युवती ने ठगी का शिकार होने से कैसे बचाई?
    युवती ने ठगों से ऑनलाइन पैसे भेजने के बजाय उनसे कहा कि वह पैसे सिविल लाइन थाने के पास आकर लें। इसके बाद, वह भागते हुए अपने परिचित के पास पहुंची और पूरी घटना बताकर मदद मांगी। परिचित की मदद से वह साइबर सेल पहुंची, जहां उसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई। इस जागरूकता और सूझबूझ के कारण वह ठगी का शिकार होने से बच गई।
MLA कवासी लखमा जेल से सिर्फ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दूर, शराब घोटाला

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • CG News
  • cyber crime Chhattisgarh
  • cyber crimes
  • cg news update
  • chhattisgarh cyber crime
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • cg news today
  • Cyber Crime In Chhattisgarh
  • bilaspur cyber crime news
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता

By Arohi Raj

धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता
चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से SIR डिक्लेरेशन हटाया, आयुक्तों के विरोध के बाद बदला फैसला

By Aman Vaishnav

चुनाव आयोग ने वोटर फॉर्म 6 से SIR डिक्लेरेशन हटाया, आयुक्तों के विरोध के बाद बदला फैसला
अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के वीडियो पर माफी के बाद भी नहीं टली मुश्किलें

By Harrison Masih

अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार के वीडियो पर माफी के बाद भी नहीं टली मुश्किलें
भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार

By Aman Vaishnav

भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल
सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Ashish Bhardwaj

सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल