छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई जिलों में ALERT जारी

Kanak Durga Jha | Sept 24, 2024, 16:42 IST
Share
10 people died 24 hours lightning Chhattisgarh
10 people died 24 hours lightning Chhattisgarh

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून अपनी विदाई से पहले जानलेवा हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में मानसून अपनी विदाई से पहले जानलेवा हो गई है। पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 मौत राजनांदगांव और 2 मौत बिलासपुर में हुई है। बिलासपुर में बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग जगहों पर एक गर्भवती और मछुआरे की जान चली गई।

9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

बता दें कि, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया है कि, प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश होगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1112.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2323.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 577.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.9 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 944.3 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 932.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1153.2 मिमी, गरियाबंद में 1051.5 मिमी, महासमुंद में 902.3 मिमी, धमतरी में 1004.2 मिमी, बिलासपुर में 953.5 मिमी, मुंगेली में 1071.1 मिमी, रायगढ़ में 1006.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 645.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1171.2 मिमी, सक्ती 991.4 मिमी, कोरबा में 1343.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1136.5 मिमी, दुर्ग में 639.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 873.9 मिमी, राजनांदगांव में 1093.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1213.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 825.5 मिमी, बालोद में 1158.4 मिमी, बस्तर में 1234.3 मिमी, कोण्डागांव में 1129.7 मिमी, कांकेर में 1386.1 मिमी, नारायणपुर में 1375.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1490.5 मिमी और सुकमा जिले में 1648.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • CG weather
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Chhattisgarh Weather change
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • Changed Weather
  • Rain
  • weather
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • cg Weather News
  • Changes in the weather of Chhattisgarh
  • Chhatisgarh weather
  • Heavy rain Forecast
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Today
  • Chhattisgarh Weather
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती