रायपुर में रील्स बनाने पर लगा 11 हजार का जुर्माना, ड्राइविंग लइसेंस भी सस्पेंड
Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 15:39 IST
रील्स बनाने पर लगा 11 हजार का जुर्माना
रील बनाने वाले युवक ने बताया इंटाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए जानलेवा स्टंट की क्लिप अपलोड करता था। यह सुनकर एडिशनल एसपी ने युवक की इंटाग्राम स्टोरी पर माफी मांगने वाला वीडियो लगवाया।
छत्तीसगढ़ में रील्स बनाने पर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाने के साथ युवक का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। युवक अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ने के लिए जानलेवा स्टंट कर रील्स बनाता था। युवक राजधानी रायपुर का रहने वाला है। मामले में कोर्ट ने भारी भरकम चालान कर उसका लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार ऐसे वीडियो बना चूका है। इसकी तलाश पुलिस को पहले भी थी लेकिन यह पकड़ा ने जाए इसके लिए वीडियो में चहरे पर मास्क पहनता था। इसके साथ ही गाड़ी वाले स्टंट करते समय गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल लेता था। इससे पुलिस इस तक पहुंच नहीं पा रही थी।
दरअसल, नवा रायपुर की सड़कों पर जानलेवा बाइक स्टंट करने वाले युवक की शिकायत एडिशनल एसपी को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान शुरू कर दी। युवक के ज्यादातर वीडियो में बाइक से नंबर गायब थे। उसने स्कार्फ से चेहरा भी छिपाया था। इस दौरान भनपुरी ट्रैफिक पुलिस को एक जगह से बाइक नंबर की पहचान हो गई, जिसके बाद पुलिस घर पहुंच गई।
पुलिस ने मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कू और उसके परिजनों को घर से थाने लेकर आई। जहां पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया। इसी बाइक से युवक जानलेवा स्टंट करके सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करता था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11 हजार रुपए का चालान काटा। साथ ही कोर्ट ने परिवहन विभाग को युवक का लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए लेटर भेजा है।
युवक जिस इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर खतरनाक स्टंट के वीडियो डालकर फॉलोवर्स बढ़ाता था। उसी अकाउंट पर पुलिस आरोपी से माफी मंगवाई। इसके साथ ही दूसरों को जानलेवा स्टंट न करने की सलाह भी दिलवाई।
बचने के लिए पहनता था मास्क
बाइक नंबर से पहुंची घर
युवक के परिवार को बैठाया थाने में
ऑनलाइन मंगवाई माफी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA