छत्तीसगढ़ में खुलेआम डकैती, खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर पुजारी के घर से ले गए 1.30 करोड़ रुपए
Kanak Durga Jha | Aug 15, 2024, 23:03 IST
1.30 crore rupees taken priest's house
कुछ बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर पुजारी के घर से 1 करोड़ 30 लाख नकदी लेकर चंपत हो गए। पुजारी इस वारदात को क्राइम ब्रांच का मामला समझता रहा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। कुछ बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर पुजारी के घर से 1 करोड़ 30 लाख नकदी लेकर चंपत हो गए। पुजारी इस वारदात को क्राइम ब्रांच का मामला समझता रहा। काम के सिलसिले में पुजारी 11 अगस्त को राजनांदगांव के पास मोहला के मुंदेला गांव गए हुए थे।
इस दौरान 13 अगस्त को उन्हे घर से फोन पर जानकारी मिली कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घुस गए और घर में किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डेय की रखी पेटी को लेकर चले गए। पुजारी का कहना है कि 2 महिला और 4 पुरुषों ने मिलकर घर पर मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर सामने रखी पेटी को तोड़ा और उसके बाद दो लोग पेटी को उठाकर ले गए।
दरअसल, पीड़ित पुजारी कृष्ण कुमार मिश्र अपने घर की पेटी में जमीं बेचकर मिले हुए पैसे को रखा था। पेटी में 1 करोड़ 30 लाख नकदी रखी हुई थी। अचानक 2 महिला समेत 4 पुरुष पंडित के घर घुस गए। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच की टीम होना बताया। इसके बाद उन्होंने घर पर मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर सामने रखी पेटी को तोड़ा और उसके बाद दो लोग पेटी को उठाकर ले गए।
जब पुजारी को ठगी का एहसास हुआ तो वे फौरन थाने पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को देने बाद पीड़ित पुजारी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दिनदहाड़े डकैती की शिकायत दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियों में नजर आए। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही जांच कर रही है।
इस दौरान 13 अगस्त को उन्हे घर से फोन पर जानकारी मिली कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घुस गए और घर में किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डेय की रखी पेटी को लेकर चले गए। पुजारी का कहना है कि 2 महिला और 4 पुरुषों ने मिलकर घर पर मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर सामने रखी पेटी को तोड़ा और उसके बाद दो लोग पेटी को उठाकर ले गए।
जानिए पूरा मामला....
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA