अंबेडकर अस्पताल में डेढ़ करोड़ का टेबलेट घोटाला... मेडिकल विभाग में मचा हड़कंप
Kanak Durga Jha | Jul 29, 2025, 13:25 IST
1.5 crore tablet scam Ambedkar Hospital uproar medical department
Ambedkar Hospital : रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डायबिटीज की महंगी ‘रेबलसेस’ टेबलेट पिछले नौ महीने में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की मात्रा में वितरित की गई है।
अंबेडकर अस्पताल में डायबिटीज की डेढ़ करोड़ की टेबलेट का घोटाला फूटने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग एक्शन में आया है। हेल्थ कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी से टेबलेट घोटाले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कमिश्नर कार्यालय से डायबिटीज की टेबलेट रेबोलसेस की जरूरत और खपत को लेकर विस्तार से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
अंबेडकर अस्पताल प्रशासन भी अपने स्तर पर रेबोलसेस टेबलेट को लेकर जांच करवा रहा है। अफसरों के अनुसार मेडिसिन विभाग के डाक्टर खुद हैरान हैं कि जो टेबलेट बेहद कम मरीजों को अच्छी तरह से परीक्षण के बाद ही दी जाती है, वहीं टेबलेट केवल 9 माह में डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैसे उपयोग हो गई। अस्पताल की जांच समिति ने जो आंकलन किया है, उसके अनुसार रोज 50 से 60 हजार की केवल रेबोलसेस टेबलेट बांटी जा रही थी।
एक मरीज को अधिकतम 10 टेबलेट का पत्ता लिखा जाता है। इस तरह रोज औसतन 50 मरीजों को ये टेबलेट लिखी जा रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। इसी से स्पष्ट है कि दवाएं गायब की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डाक्टरों की लिखी दवा पचों में रेबीलसेस टेबलेट लिखकर दवा काउंटर से गायब की जा रही है। उसी के बाद जांच शुरू की गई है।
अंबेडकर अस्पताल रायपुर | डॉ. अंबेडकर अस्पताल रायपुर | अंबेडकर अस्पताल में हंगामा | Raipur News | cg raipur news | अंबेडकर अस्पताल में डेढ़ करोड़ का टेबलेट घोटाला
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मेडिसिन विभाग में मचा हड़कंप
ऐसे किया जा रहा घोटाला
अंबेडकर अस्पताल रायपुर | डॉ. अंबेडकर अस्पताल रायपुर | अंबेडकर अस्पताल में हंगामा | Raipur News | cg raipur news | अंबेडकर अस्पताल में डेढ़ करोड़ का टेबलेट घोटाला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel