बीएसएफ को सौंपे जाएंगे 1800 बांग्लादेशी, पाकिस्तानियों की सूची तैयार

Krishna Kumar Sikander | Apr 27, 2025, 17:24 IST
1800 Bangladeshis will be handed over to BSF list of Pakistanis is ready the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी है। प्रदेश में अब तक 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है। इनको बीएसएफ को सौंपा जाएगा।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी है। प्रदेश में अब तक 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है। इनको पकड़कर पश्चिम बंगाल पुलिस और बीएसएफ को सौंपा जाएगा। साथ ही प्रदेश मे रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार कर ली गई है। उनको तय समय सीमा के अंदर देश छोड़ने को कहा गया है।



ये खबर भी पढ़ें... किराया नहीं दिया तो कर देंगे बेदखल, 400 को नोटिस



खुद देश नहीं छोड़ा तो होगी कठोर कार्रवाई

प्रदेश गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा कि प्रदेश अवैध तरीके रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल देश छोड़कर जाना होगा। अगर वे तय समय पर स्वयं नहीं जाते हैं तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। किसी तरह की अवैध गतिविधियां को सहन नहीं किया जाएगा। हालांकि पाकिस्तान से आए हिंदू नागरिकों पर उन्होंने संवेदनशील रुख अपनाया।



ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों से घिरे नक्सलियों के पास बचा एक माह का राशन-पानी



समझते हैं हिंदू नागरिकों की हालात

प्रदेश गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि हम पाकिस्तान से आए पीड़ित हिंदू नागरिकों की हालात को अच्छी तरीके से समझते हैं। उनको सब कुछ छोड़कर यहां शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। पाकिस्तान से आए हिंदूओं के बारे में केंद्र सरकार के मार्गदर्शन लेकर मानवीय दृष्टि से ही कोई निर्णय लिया जाएगा। वह भी चाहते हैं कि जो हिंदू मजबूरी में भारत आए हैं। उनके बारे में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।



ये खबर भी पढ़ें... अपहरण और हत्या के दोषियों की आजीवन कारावास की सजा बरकरार



प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं घुसपैठिए

गृह मंत्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची है। इस सूची की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अवैध घुसपैठियों को बंगाल पुलिस और बीएसएफ को सौंपा दिया जाएगा। ये घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आखिर क्यों लिया छत्तीसगढ़ का नाम





illegal bangladeshi | BSF | Pakistani | list | Raipur | CG News | अवैध बांग्लादेशी | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर





Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • BSF
  • बीएसएफ
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • list
  • Pakistani
  • पाकिस्तानी
  • illegal bangladeshi
  • अवैध बांग्लादेशी