पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आखिर क्यों लिया छत्तीसगढ़ का नाम
Krishna Kumar Sikander | Apr 27, 2025, 13:21 IST
Why did Pakistan Defense Minister take the name of Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नक्सली हिंसा को भारत सरकार के विरुद्ध बगावत बताया। उन्होंने कहा, भारत के अंदर ही विभिन्न राज्यों में सरकार के विरुद्ध बगावत चल रही है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन को देखकर पाकिस्तान घबरा गया है। इसी घबराहट में पाकिस्तान के नेता भारत के विरुद्ध कुतर्क गढ़ रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ का भी उल्लेख किया। पाकिस्तान के पत्रकारों से बातचीत करते हुए वहां रक्षा मंत्री ने भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी की और छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा को भारत सरकार के विरुद्ध बगावत बताया।
ये खबर भी पढ़ें... मन की बात में PM मोदी ने किया दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र जिक्र
पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत के साथ ब्लेमगेम खेलना चाहते हैं। उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले को जायज ठहराने के लिए कहा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। भारत के अंदर ही विभिन्न राज्यों में सरकार के विरुद्ध बगावत चल रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए नक्सली हिंसा को ‘बगावत’बताया। आसिफ ने यह भी दावा किया कि नागालैंड, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के लोग “दिल्ली की सरकार” के विरुद्ध हथियार उठाकर हिंसक आंदोलन कर रहे हैं। वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। भारत को अपने देश के अंदर की समस्याओं के लिए दूसरे को दोष नहीं देना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... लीक हुआ ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर, 3 निलंबित
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ यहीं नही रुके। आसिफ ने कहा कि भारत की ‘सो-कॉल्ड रियासतों’में भी बगावतें हो रही हैं। नागालैंड से कश्मीर तक, छत्तीसगढ़ के मणिपुर तक सभी स्थानों पर देश पर राज कर रही दिल्ली की सरकार के विरुद्ध लोग खड़े अपने अधिकार मांग रहे हैं। इसके अलावा भारत की ‘हिंदुत्व वाली सरकार’अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है। इन अल्पसंख्यकों में मुसलमान, ईसाई और बौद्ध शामिल हैं। इसके कारण भारत में बगावत की गतिविधियां बढ़ रही हैं। आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। भारत को अपने आंतरिक विवादों के लिए दूसरों को दोष देना आसान लगता है।
ये खबर भी पढ़ें... बीएड-डीएलएड-नर्सिंग में प्रवेश का आज आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन
महत्वपूण बात यह है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हाल में ही एक ब्रिटिश मीडिया इंटरव्यू में कबूल किया था कि पाकिस्तान पिछले 30 वर्षों से आतंकियों को समर्थन और प्रशिक्षण देता रहा है। ख्वाजा आसिफ यही नहीं रूके। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों का समर्थन और उनको प्रशिक्षण अमेरिका और पश्चिमी देशों के इशारे पर किया था। पाकिस्तान को अब इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने सोवियत यूनियन के विरुद्ध युद्ध में भाग नहीं लेता और 9/11 के बाद की स्थिति नहीं बनती तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड पाक-साफ होता।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों की तलाशी शुरू... बस्तियों पड़ रही छापेमारी
Tags : Defense Minister | Raipur | रायपुर
ये खबर भी पढ़ें... मन की बात में PM मोदी ने किया दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र जिक्र
नक्सली हिंसा को ‘बगावत’बताया
ये खबर भी पढ़ें... लीक हुआ ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर, 3 निलंबित
अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही भारत सरकार
ये खबर भी पढ़ें... बीएड-डीएलएड-नर्सिंग में प्रवेश का आज आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन
हाल में माना था पाकिस्तान करता है आतंकियों का समर्थन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों की तलाशी शुरू... बस्तियों पड़ रही छापेमारी
Tags : Defense Minister | Raipur | रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman