लीक हुआ ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर, 3 निलंबित

Krishna Kumar Sikander | Apr 27, 2025, 12:03 IST
Share
Class 10th paper leaked in open exam 3 suspended the sootr
Class 10th paper leaked in open exam 3 suspended the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर लीक हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में ओपन परीक्षा में 10वीं का पेपर लीक हो गया। यह पेपर लोहरसी परीक्षा केंद्र में हुआ। इस परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... हिंदू स्टूडेंट्स से पढ़वाई नमाज... 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

बच्चों ने दी गलत पेपर मिलने की जानकारी

फिंगेश्वर विकासखंड लोहरसी परीक्षा केंद्र में चल रही ओपन स्कूल की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए बच्चे बैठे थे। समय होने पर उनको पेपर बांट दिए गए। पहले तो बच्चों को समझ ही नहीं तो कुछ को पेपर आसान लगा। बाद पता चला कि यह तो 10वीं का पेपर है। बच्चों ने यह बात गार्डिंग कर रहे शिक्षक को बताई तो मामला सामने आया।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड-डीएलएड-नर्सिंग में प्रवेश का आज आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

बच्चों को बांटे गए नए पेपर

बच्चों से गलत पेपर मिलने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पेपर वापस ले लिया गया और सभी को 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय का पेपर दिया गया। इसके अलावा बच्चों को अतिरिक्त समय देकर मामले को शांत करने की कोशिश की गई। मगर, तब तक देर हो चुकी थी और पेपर लीक होने की जानकारी सार्वजनिक हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों की तलाशी शुरू... बस्तियों पड़ रही छापेमारी

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

विद्यालय प्रबंधन ने पाया कि पेपर लीक में केंद्र अध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि ऑब्जर्वर नीतू शाह की लापरवाही रही। इसके बाद तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। साथ उनको आदेश दिया गया कि वे निलंबन अवधि में जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद में उपस्थिति देंगे।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की पहाड़ियों पर मिली नक्सलियों की गुफा,अंदर सुरंग और शिवलिंग मिला

Tags : class 10th | Paper Leaked | Suspended | exam | gariaband | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • exam
  • परीक्षा
  • Suspended
  • निलंबित
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • class 10th
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • Paper Leaked
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं