बस्तर की पहाड़ियों पर मिली नक्सलियों की गुफा,अंदर सुरंग और शिवलिंग मिला

Kanak Durga Jha | Apr 27, 2025, 10:09 IST
Share
Naxal cave found hills Bastar tunnel Shivling found inside bastar
Naxal cave found hills Bastar tunnel Shivling found inside bastar

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों की गुफा मिली है। यह गुफा इतनी बड़ी और गहरी है कि, यहां आराम से एक हजार नक्सली छिप सकते हैं।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों की गुफा मिली है। यह गुफा इतनी बड़ी और गहरी है कि, यहां आराम से एक हजार नक्सली छिप सकते हैं। असला-बारूद रख सकते हैं। गुफा के अंदर पीछे की तरफ चट्टानों के बीच एक पतली सुरंग भी मिली है, जो सीधे पहाड़ी की दूरी तरफ निकल रही है। यहां से बड़ी आसानी से कोई भी व्यक्ति एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना कर सकता है। साथ ही पहाड़ी में चट्टानों से रिसकर पानी भी आ रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू

अंदर मिला शिवलिंग

इसके अलावा गुफा में शिवलिंग भी मिला है। शिवलिंग पर ताजा सिंदूर भी चढ़ा हुआ दिखा। अब यह दावा है कि, यहां ठहरे नक्सली शिवलिंग की पूजा-पाठ भी करते थे। क्योंकि, नक्सलियों के अलावा इस पहाड़ में किसी ग्रामीण का आना संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई

फोर्स के आने से ठीक पहले नक्सली यहां से निकल गए हैं। दरसअल, कर्रेगुट्टा, दुर्गमगुट्टा, पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर फोर्स का नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इस नक्सल ऑपरेशन का आज छठवां दिन है। चौथे-पांचवे दिन पहाड़ पर जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने (गुफा) को ढूंढ निकाला। वहीं, कुछ जवान शनिवार 26 अप्रैल को कैंप, बीजापुर लौट आए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा

भारी संख्या में फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद

जिसके बाद इसकी जानकारी मीडिया को मिली है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, भारी संख्या में फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। ऑपरेशन जारी है। DRG, CRPF, STF, कोबरा, बस्तर फाइटर्स के जवान पहाड़ की घेराबंदी कर रहे हैं। बस्तर के IG सुंदरराज पी की माने तो नक्सलियों के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई है।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा

CG Naxal News | Chhattisgarh Naxal News | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • तेलंगाना
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती