CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

Umeshwari Baghel | Sept 29, 2026, 21:43 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्व विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी है। इस प्रमोशन के साथ-साथ अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया, जिससे उनकी नई जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं। महंगाई के बढ़ते प्रभाव ने आम परिवारों को काफी प्रभावित किया है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं।

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बना दिया है। जारी आदेश में इन अफसरों को पदोन्नति के साथ नई जगह भी भेजा गया है। यानी प्रमोशन के साथ ही कई अफसरों का जिला और कामकाज का ठिकाना भी बदल गया है। यह पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 में हुई है, जिसमें ₹38,100 से ₹1,20,400 तक वेतनमान है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही आम परिवारों के रसोई बजट पर महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। पिछले करीब 20 दिनों में अरहर दाल के दाम में 20 से 30 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में अच्छी क्वालिटी की अरहर दाल अब 140 से 150 रुपए किलो तक बिक रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

रायगढ़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई की है। विभाग ने फॉर्च्यून मैदा और जैन चुस्की चाय के उन बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है, जिनकी जांच में तय सीमा से अधिक कीटनाशक अवशेष मिले हैं। विभाग ने कारोबारियों को प्रभावित स्टॉक बाजार से वापस लेने के निर्देश भी दिए हैं।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, होटल भी रडार पर, बिक्री मिली तो कार्रवाई, शराब को लेकर कोई आदेश नहीं

रायपुर में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। रायपुर नगर निगम के पूरे इलाके में पशुवध गृह से लेकर मांस-मटन की छोटी-बड़ी दुकानों तक ताला रहेगा। निगम स्वास्थ्य विभाग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के आधार पर यह व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को आखिरकार कुलसचिव की कुर्सी से हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर को आदेश जारी कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन में पदस्थ कर दिया है। उनकी जगह शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • तहसीलदार
  • त्योहारी सीजन
  • राजस्व विभाग
  • गांधी जयंती
  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय
  • जैन चुस्की चाय