गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, होटल भी रडार पर, बिक्री मिली तो कार्रवाई, शराब को लेकर कोई आदेश नहीं

VINAY VERMA | Sept 29, 2026, 17:43 IST
Share
गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक<br>
गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक

रायपुर में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। रायपुर नगर निगम के पूरे इलाके में पशुवध गृह से लेकर मांस-मटन की छोटी-बड़ी दुकानों तक ताला रहेगा। निगम स्वास्थ्य विभाग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के आधार पर यह व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है।

रायपुर में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। रायपुर नगर निगम के पूरे इलाके में पशुवध गृह से लेकर मांस-मटन की छोटी-बड़ी दुकानों तक ताला रहेगा। निगम स्वास्थ्य विभाग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के आधार पर यह व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। सबसे बड़ा सवाल शराब की बिक्री को लेकर है। गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, इसे लेकर अब तक कोई आदेश नहीं मिला है।

होटल भी बच नहीं पाएंगे

इस बार रोक सिर्फ सड़क किनारे या बाजार की दुकानों तक सीमित नहीं रहेगी। होटलों और दूसरी जगहों पर भी मांस-मटन की बिक्री पर नजर रखी जाएगी। यानी होटल के मेन्यू में भले ही आइटम हो, लेकिन 2 अक्टूबर को उसकी बिक्री करते पकड़े गए तो परेशानी तय है। निगम की टीम मौके पर पहुंचकर मांस-मटन जब्त करेगी और संबंधित व्यक्ति या संस्था पर कार्रवाई होगी।

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
29 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का सरकार के खिलाफ गुस्सा अब सड़क पर उतरता दिख रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने ग्रेड पे को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि ग्रेड पे वेतनमान को लेकर प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद उसे लागू करने पर सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

शराब पर क्यों चुप्पी?

सबसे बड़ा सवाल शराब की बिक्री को लेकर है। गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, इसे लेकर रायपुर नगर निगम को अब तक कोई आदेश नहीं मिला है। निगम का आदेश सिर्फ मांस-मटन की बिक्री रोकने को लेकर है। ऐसे में शराब को लेकर स्थिति साफ नहीं है। गांधी जयंती पर शराब बिक्री पर रोक का फैसला राज्य स्तर पर होता है, इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सरकार का अलग आदेश आना बाकी है।

निगम की टीमें करेंगी निगरानी

रोक सिर्फ कागज पर न रह जाए, इसके लिए निगम ने मैदानी अमले को जिम्मेदारी दी है। जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने इलाकों में मांस-मटन दुकानों की निगरानी करेंगे। दुकान खुली मिली या बिक्री होती मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव
29 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बना दिया है। जारी आदेश में इन अफसरों को पदोन्नति के साथ नई जगह भी भेजा गया है। यानी प्रमोशन के साथ ही कई अफसरों का जिला और कामकाज का ठिकाना भी बदल गया है। यह पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 में हुई है, जिसमें ₹38,100 से ₹1,20,400 तक वेतनमान है।

मेयर ने होटल भी घेरे

महापौर मीनल चौबेके निर्देश के बाद निगम ने होटलों पर भी नजर रखने की तैयारी की है। यानी दुकानदार ही नहीं, होटल संचालक भी निगरानी के दायरे में रहेंगे। निगम का कहना है कि 2 अक्टूबर को कहीं भी मांस-मटन बिकता मिला तो मौके पर ही सामान जब्त किया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में तस्वीर अभी बाकी

फिलहाल यह आदेश रायपुर नगर निगम क्षेत्र तक सीमित है। इसलिए इसे पूरे छत्तीसगढ़ में मांस-मटनकी बिक्री पर रोक मान लेना जल्दबाजी होगी। प्रदेश के बाकी नगरीय निकायों में क्या व्यवस्था रहेगी और शराब की दुकानों को लेकर सरकार क्या फैसला करती है, यह स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल रायपुर में मांस-मटन पर रोक साफ है, लेकिन शराब को लेकर आदेश का इंतजार है।

FAQ

  1. रायपुर में गांधी जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर क्या रोक है?
    हां, रायपुर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। नगर निगम के आदेश के अनुसार, पशुवध गृह और मांस-मटन की सभी दुकानों पर ताला रहेगा।
  2. गांधी जयंती पर शराब की बिक्री को लेकर क्या आदेश है?
    फिलहाल रायपुर नगर निगम को शराब की बिक्री पर कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए गांधी जयंती पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, इसका निर्णय अभी स्पष्ट नहीं है।
  3. रायपुर नगर निगम मांस-मटन की बिक्री पर रोक को कैसे लागू करेगा?
    रायपुर नगर निगम ने अपने स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी है कि वे मांस-मटन दुकानों की निगरानी करें। यदि कहीं बिक्री पाई गई, तो निगम की टीम मौके पर जाकर मांस-मटन जब्त करेगी और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Tags:
  • गांधी जयंती
  • रायपुर मांस मटन बंद
  • छत्तीसगढ़ शराब दुकान बंद
  • रायपुर नगर निगम आदेश
  • महापौर मीनल चौबे
राजस्थान सरकार ने किया मां योजना में बड़ा बदलाव, हॉस्पिटल को देनी होगी जियो टैग फोटो

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान सरकार ने किया मां योजना में बड़ा बदलाव, हॉस्पिटल को देनी होगी जियो टैग फोटो
1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे

By VINAY VERMA

1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

By Arun Tiwari

त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा
जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत

By Jageshwar prasad

जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला