1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे

VINAY VERMA | Sept 29, 2026, 17:06 IST
Share
छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का ऐलान<br>
छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का ऐलान

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर इस बार राज्योत्सव तीन दिन चलेगा। मुख्य सचिव की हाईलेबल मीटिंग के साथ इसका ऐलान हो गया है। 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के ग्राम तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में राज्योत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सरकार का फोकस सिर्फ मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास और आने वाले समय की तस्वीर दिखाने पर रहेगा।

22 अक्टूबर तक हिसाब देना होगा

सभी विभागों को अपनी तैयारी पूरी कर उसकी जानकारी 22 अक्टूबर तक मुख्य सचिव को देनी होगी। विभागों की प्रदर्शनी में क्या दिखाया जाएगा, इसकी कार्ययोजना भी इसी समय सीमा में तैयार करनी है। यानी आयोजन शुरू होने से करीब दस दिन पहले सरकार हर विभाग की तैयारी का पूरा खाका अपने हाथ में रखना चाहती है।

विकास की तस्वीर दिखेगी

इस बार राज्योत्सव की थीम में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों को जगह दी जाएगी। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं और छत्तीसगढ़ की आगे की दिशा पर भी जोर रहेगा। अलग-अलग विभाग अपने काम और योजनाओं को लोगों के सामने रखेंगे।

मेला ग्राउंड में बदलेगा पूरा नजारा

तूता का मेला ग्राउंड तीन दिनों के लिए बड़े आयोजन स्थल में बदलेगा। यहां मुख्य मंच, डोम, पंडाल, विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था और बैरिकेडिंग तैयार की जाएगी। सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। स्टॉल कहां लगेंगे और प्रदर्शनी का पूरा ले-आउट कैसा होगा, इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

मीडिया से लेकर प्रचार तक तैयारी

राज्योत्सव की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग और चिप्स प्रचार-प्रसार संभालेंगे। आयोजन स्थल पर हाईटेक मीडिया सेंटर भी तैयार किया जाएगा। यानी कार्यक्रम की कवरेज के साथ डिजिटल और मीडिया गतिविधियों के लिए भी अलग इंतजाम रहेगा।

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
29 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का सरकार के खिलाफ गुस्सा अब सड़क पर उतरता दिख रहा है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने ग्रेड पे को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। संघ का कहना है कि ग्रेड पे वेतनमान को लेकर प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद उसे लागू करने पर सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

शहर की सुविधाओं पर भी जोर

तीन दिनों तक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पेयजल, सफाई, सिटी बस और दूसरी नागरिक सुविधाओं की तैयारी की जा रही है। नगर निगम रायपुर और एनआरडीए को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्किंग और यातायात को लेकर भी अलग प्लान तैयार होगा।

सुरक्षा और अस्पताल भी तैयार

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आयोजन स्थल की सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और आग से बचाव के इंतजाम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस की व्यवस्था संभालेगा। ऊर्जा विभाग को पूरे आयोजन के दौरान बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करनी होगी।

40 लोगों को मिलेगा सम्मान

राज्योत्सव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके लिए चयन प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी करने की तैयारी है। संस्कृति विभाग पूरे राज्योत्सव का नोडल विभाग रहेगा।

BSP में 114 करोड़ की स्क्रैप चोरी: छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी के बाद अब CBI करेगी जांच
29 Sept 2026 ,
By Harrison Masih
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से लोहा-स्क्रैप चोरी के मामले में अब जांच का दायरा बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने के लिए सहमति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लेख छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया गया है। इसके बाद अपराध क्रमांक 277/2026 से जुड़े मामले की जांच अब CBI के दायरे में आ गई है।

अफसरों की जिम्मेदारी तय

आयोजन की तैयारियों में मुख्य सचिव विकासशील के साथ मनोज कुमार पिंगुआ, निहारिका बारिक सिंह, सोनमणि बोरा, शहला निगार, मुकेश कुमार, डॉ. कमलप्रीत सिंह, अविनाश चम्पावत, डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, डॉ. एस. भारतीदासन, बसवराजु एस., अंकित आनंद, यशवंत कुमार, भूवनेश यादव, हिमशिखर गुप्ता, राजेश सिंह राणा और सारांश मित्तर समेत वरिष्ठ अधिकारी जुड़े हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर भी तैयारियों में शामिल हैं।

अब असली परीक्षा 22 अक्टूबर की है। इस तारीख तक विभागों को अपनी तैयारी और प्रदर्शनी का पूरा खाका देना होगा। इसके बाद 1 नवंबर से तीन दिन तक तूता में छत्तीसगढ़ अपनी उपलब्धियों, संस्कृति और विकास की तस्वीर लोगों के सामने रखेगा।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
28 Sept 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही में 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना की है, जिसमें 36 अधिकारियों को नए विभागों में भेजा गया है। गृह, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ये बदलाव हुए हैं। इससे मंत्रालय का कामकाज और कार्यप्रणाली में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जिससे नए जिम्मेदारियों से कार्यक्षमता में भी बदलाव आएगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026
  • राज्योत्सव 2026
  • रायपुर
  • राज्य स्तरीय सम्मान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन

By Neel Tiwari

एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा

By Arun Tiwari

त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव, 20 दिन में 30 रुपए तक तेज हुई अरहर,चावल भी 20 रुपए महंगा
जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत

By Jageshwar prasad

जोधपुर अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक और बेटे की गिरफ्तारी, तीन दमकलकर्मियों की हुई थी मौत
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी

By Jitendra Shrivastava

लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ ने भी जताई नाराजगी
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव

By VINAY VERMA

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव