19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव
VINAY VERMA | Sept 29, 2026, 15:58 IST
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार
छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बना दिया है। जारी आदेश में इन अफसरों को पदोन्नति के साथ नई जगह भी भेजा गया है। यानी प्रमोशन के साथ ही कई अफसरों का जिला और कामकाज का ठिकाना भी बदल गया है। यह पदोन्नति वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 में हुई है, जिसमें ₹38,100 से ₹1,20,400 तक वेतनमान है।

आयुष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा भेजा गया है। उमेश कुमार लहरी बेमेतरा से महासमुंद और मोहित कुमार अमीला महासमुंद से बालोद जाएंगे। अबदुल वसीम सिद्दीकी और योगेश राजपूत को राजनांदगांव और गरियाबंद से दुर्ग भेजा गया है।
अभिषेक अग्रवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में ही रहेंगे। श्रद्धा सिंह को बिलासपुर की राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है। सृजल साहू जांजगीर-चांपा से महासमुंद और प्रशांत गुप्ता जांजगीर-चांपा से नारायणपुर जाएंगे।
प्रकाश पटेल बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़, चन्द्र कुमार जांजगीर से बलरामपुर-रामानुजगंज और हुलेश्वर कुमार कबीरधाम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भेजे गए हैं। जयंत कुमार पटेल बेमेतरा से रायगढ़ पहुंचेंगे।
विभोर यादव की पदस्थापना बिलासपुर में ही रहेगी। कोमल प्रसाद साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती जाएंगे। शशि नर्मदा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। जानकी काठले कोरबा में ही रहेंगी, जबकि नागेश तांजय कबीरधाम से राजनांदगांव जाएंगे।
प्रमोशन के साथ सरकार ने शर्त भी साफ कर दी है। अगर किसी अफसर के खिलाफ विभागीय जांच पहले से चल रही है या जांच का आदेश हो चुका है, अथवा वह निलंबित है, तो उसका प्रमोशन आदेश अपने आप शून्य माना जाएगा। यानी पदोन्नति मिलने के बाद भी जांच या निलंबन की स्थिति सामने आने पर यह फायदा टिकेगा नहीं।
नई पोस्टिंग पर पहुंचने के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। अफसर को वर्तमान जगह से कार्यमुक्त होने के 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना पर ज्वाइन करना होगा। तय समय में कार्यभार नहीं संभाला तो पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
सबसे अहम बात खरीफ-2026 के डिजिटल क्रॉप सर्वे19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव को लेकर है। सरकार ने कलेक्टरों को कहा है कि मौजूदा डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही संबंधित नायब तहसीलदारों को रिलीव किया जाए।
मतलब प्रमोशन का आदेश आज आ गया, लेकिन जिन अफसरों पर क्रॉप सर्वे की जिम्मेदारी है, उनकी तत्काल रवानगी नहीं होगी। सर्वे पूरा होने के बाद ही वे नई जगह पहुंच सकेंगे।
सभी 19 अफसरों की नई पदस्थापना कार्यभार संभालने की तारीख से अस्थायी रूप से की गई है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक रहेगी। आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।
FAQ
किसे कहां भेजा गया
अभिषेक अग्रवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में ही रहेंगे। श्रद्धा सिंह को बिलासपुर की राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है। सृजल साहू जांजगीर-चांपा से महासमुंद और प्रशांत गुप्ता जांजगीर-चांपा से नारायणपुर जाएंगे।
कई जिलों में बड़ा फेरबदल
विभोर यादव की पदस्थापना बिलासपुर में ही रहेगी। कोमल प्रसाद साहू सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती जाएंगे। शशि नर्मदा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। जानकी काठले कोरबा में ही रहेंगी, जबकि नागेश तांजय कबीरधाम से राजनांदगांव जाएंगे।
जांच हुई तो प्रमोशन खत्म
10 दिन में ज्वाइन नहीं तो आदेश रद्द
क्रॉप सर्वे ने रोक रखी रवानगी
मतलब प्रमोशन का आदेश आज आ गया, लेकिन जिन अफसरों पर क्रॉप सर्वे की जिम्मेदारी है, उनकी तत्काल रवानगी नहीं होगी। सर्वे पूरा होने के बाद ही वे नई जगह पहुंच सकेंगे।
अस्थायी तौर पर नई जिम्मेदारी
FAQ
- छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदारों की पदोन्नति कब की गई है?
छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बना दिया है। यह पदोन्नति हाल में की गई है, जिसमें इन अफसरों को नई जगह भेजा गया है। - पदोन्नति के साथ अफसरों की नई पोस्टिंग कैसे निर्धारित की गई है?
नायब तहसीलदारों को पदोन्नति के साथ नई जगह भेजा गया है, जिसमें कई अफसरों का जिला और कामकाज का ठिकाना बदल गया है। उन्हें 10 दिन के भीतर नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करना होगा, अन्यथा पदोन्नति आदेश निरस्त हो जाएगा। - क्या पदोन्नति के साथ किसी तरह की शर्तें भी रखी गई हैं?
हाँ, सरकार ने शर्तें रखा है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है या वह निलंबित है, तो उसका प्रमोशन आदेश अपने आप शून्य माना जाएगा।
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल
By Jageshwar prasad
आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?
By Ashish Bhardwaj
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल
By Arun Tiwari
एमपी की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण
By Sumit Kumar
दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?
By CHAKRESH
इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा
By Jageshwar prasad
MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी बंपर भर्ती
By Sanjay Gupta