कबीरधाम में 20 करोड़ का खाद घोटाला, किसानों को बेची गई घटिया पोटाश खाद

Krishna Kumar Sikander | May 25, 2025, 13:06 IST
20 crore fertilizer scam in Kabirdham, poor quality potash fertilizer sold to farmers the sootr
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ा खाद घोटाला सामने आया है, जिसमें किसानों को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया। बात ये है कि राज्य के पहले एथेनॉल प्लांट में बनी घटिया क्वालिटी की पोटाश खाद को ‘उपज’ ब्रांड के नाम पर किसानों को बेच दिया गया।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बड़ा खाद घोटाला सामने आया है, जिसमें किसानों को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया। बात ये है कि राज्य के पहले एथेनॉल प्लांट में बनी घटिया क्वालिटी की पोटाश खाद को ‘उपज’ ब्रांड के नाम पर किसानों को बेच दिया गया।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट



यह है पूरा मामला

दरअसल, इस खाद को एथेनॉल प्लांट के बाय-प्रोडक्ट से बनाया गया था, लेकिन ये खाद खेती के लिए बिल्कुल ठीक नहीं थी। कृषि विभाग ने जांच में पाया कि ये मानकों पर खरी नहीं उतरती, फिर भी इसे बाजार में बेचा गया। विभाग ने इसे बेचने और स्टोर करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद ये खाद किसानों तक पहुंचती रही। नतीजा? किसानों की फसलों को कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि कई जगह फसलें खराब हो गईं।



ये खबर भी पढ़ें... PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की तारीफ की, कहा- शिक्षा और विकास की नई मिसाल



20 करोड़ का घोटाला

सूत्रों की मानें तो इस खाद को कबीरधाम के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी बेचा गया, और इससे 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। अगर गहराई से जांच हो, तो ये रकम और भी बढ़ सकती है।



ये खबर भी पढ़ें... अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर गौरेला में तकरार



किसानों का दर्द

किसानों का कहना है कि इस खाद से उनकी फसलों को नुकसान हुआ। झलमला गांव के किसान रमेश वर्मा ने बताया, “हमें कहा गया कि ये नई तकनीक की खाद है, लेकिन इसे डालने के बाद धान की बालियां कमजोर हो गईं।” कई किसानों ने शिकायत की है कि फसल की क्वालिटी और पैदावार दोनों घटी।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB



सरकार पर सवाल

विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि प्रभावशाली लोगों की शह पर ये घटिया खाद बेची गई। एक विपक्षी नेता ने कहा, “जब विभाग ने पहले ही कह दिया था कि खाद खराब है, फिर इसे बाजार में कैसे बेचा गया? ये किसानों के साथ धोखा है और 20 करोड़ का घोटाला है।”


अब सवाल ये है कि इस घोटाले की जिम्मेदारी कौन लेगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी?





Fertilizer | scam | KABIRDHAM | poor | quality | Farmers



Tags:
  • Farmers
  • कबीरधाम
  • किसानों
  • KABIRDHAM
  • scam
  • खाद
  • घोटाला
  • poor
  • quality
  • Fertilizer