छत्तीसगढ़ में झूले से गायब हुई 24 दिन की नवजात, पुलिस को घर वालों पर शक, परिजन बोले- दिखा था काला साया

Deeksha Nandini Mehra | Jul 02, 2024, 14:37 IST
Share
बिलासपुर में 24 दिन की नवजात गायब
बिलासपुर में 24 दिन की नवजात गायब

छत्तीसगढ़ में 24 दिन की नवजात बच्ची अचानक सोते-सोते बंद कमरे से गायब हो गई। घर में हर जगह ढूंढने के बाद भी बच्ची नहीं मिली। इस घटना से पुलिस और परिजन दोनों ही हैरान है...।

24-day old Newborn Missing in Bilaspur : छत्तीसगढ़ में एक 24 दिन की नवजात बच्ची कमरे में झूले से गायब हो गई है। बच्ची कहां गई कौन ले गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यह एक रहस्य बना हुआ है, जिसको स्थानीय सुलझाने की कोशिश कर रही है। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दुधमुंही बच्ची के रहस्यमयी तरीके से गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मिस्टीरियस केस को सुलझाने में लगी है।

परिवार पर शक

बच्ची की मां देर रात करीब 2 बजे दूध पिलाने के लिए उठी तो बच्ची को बिस्तर के पास रखे झूले में न पाकर घबरा गई। इसके बाद उसने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। बच्ची को सभी ने घर में ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली। पुलिस को फिलहाल घर वालों पर शक है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई। मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने गुम नवजात बच्ची के माता-पिता और घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की है।

नवजात की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को रात्रि 2 से 2.30 के बीच बिस्तर से गायब हो गई है। घर में अंदर आने के लिए सिर्फ एक दरवाजा है और छत में एक दरवाजा है। घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को उसी ने अंदर से बंद किया और खोला।

गांव वालों को भूत-प्रेत की आशंका

बंद कमरे से बच्ची की रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद आसपास के लोग कई तरह की बातें कर रहे है। इस रहस्यमयी घटना से परिवार के लोगों समेत मोहल्ले के लोगों को भी हैरान कर दिया हैं। गांव के लोगों का कहना है देवी थी सो चली गई। वहीं लोग भूत-प्रेत की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि बंद कमरे से बच्ची को भूत ने गायब किया है। उन्होंने किसी का काला साया भी देखा था। हालांकि पुलिस ने इन सब बातों पर यकीन करने से साफ इंकार कर दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • newborn baby chori
  • बिलासपुर में नवजात गायब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती