फ्लैट में 28 लड़के और 4 लड़कियां कर रहे थे ऐसा काम...पुलिस के भी उड़े होश

Kanak Durga Jha | Feb 02, 2025, 15:30 IST
28 boys 4 girls doing such work in flat police were shocked bhilai
भिलाई में बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां एक फ्लैट में नशे की हालत में कई कपल्स मिले। इनमें एक प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहा था।

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां एक फ्लैट में नशे की हालत में कई कपल्स मिले। इनमें एक प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहा था। रविवार तड़के 4 बजे की गई इस कार्रवाई में 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। कार्रवाई में 200 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।



ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : आज जशपुर दौरे पर CM साय, मां शारदा मेला में होंगे शामिल



पुलिस ने छापा मारा

जानकारी के अनुसार तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है। ज्यादातर हितग्राहियों ने अपने फ्लैट दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशेबाजी को लेकर लगातार पुलिस से शिकायतें कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में छापा मारा। पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें बनाई गईं।



ये खबर भी पढ़िए... 3 फरवरी को जारी होगा BJP का घोषणा पत्र, जनता से करेंगे ये वादे



जानकारी के अनुसार हाउसिंग-बोर्ड जामुल पुलिस को साहिल कामले (22) और घासीदास नगर की रहने वाली मेनका साहू (21) पुलिस को हाथ काटते मिले। हालांकि, इनका कहना था कि वे शादी करने के लिए आए हैं।



रिजात कॉलोनी सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यहां 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसायटी में कराया है। बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए... SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार



FAQ

  1. भिलाई की तालपुरी परिजात कॉलोनी में पुलिस ने छापा क्यों मारा?
    कॉलोनी के निवासियों ने नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों को लेकर लगातार पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने 200 कर्मियों की टीम बनाकर रविवार तड़के 4 बजे छापा मारा।
  2. छापे के दौरान पुलिस को क्या मिला?
    पुलिस ने फ्लैट में कई कपल्स को नशे की हालत में पकड़ा। इसमें 32 लोग हिरासत में लिए गए, जिनमें 4 लड़कियां भी शामिल थीं। एक प्रेमी जोड़ा ब्लेड से अपने हाथ काट रहा था।
  3. तालपुरी परिजात कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर क्या समस्याएं हैं?
    यह कॉलोनी बीपीएल कार्डधारियों के लिए बनाई गई थी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने अपने फ्लैट किराए पर दे दिए हैं। केवल 350 लोगों ने ही सोसायटी में रजिस्ट्रेशन कराया है, बाकी लोग पुलिस वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन से बच रहे हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में कौन होगा नया DGP, 48 घंटे बचे... सस्पेंस बरकरार





Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today