लुट गया श्री शिवम... बुर्का पहनकर उड़ा ले गया 30 लाख रुपए

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
30 lakhs stolen wearing burqa big incident shree shivam showroom Raipur the sootr
30 lakhs stolen wearing burqa big incident shree shivam showroom Raipur the sootr

Raipur Crime News : रायपुर के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। चोर वाॅसरूम में छिपा हुआ था।

रायपुर के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। चोर वाॅसरूम में छिपा हुआ था, फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला। चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया। पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक पहुंचा था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़िए...अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

रात 9.30 बजे शोरूम में दाखिल हुआ चोर

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल की देर रात हुई है। चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ था। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था। उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए।

ये खबर भी पढ़िए...5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

कैश काउंटर का ताला टूटा, गायब थे पैसे

अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की।

ये खबर भी पढ़िए...

CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ

नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र

crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | crime news today | Crime news The sootr | Crime News Raipur

Tags:
  • रायपुर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • Crime News Raipur
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र

By Arohi Raj

नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी