विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों के 310 पद खाली, जल्द होगी नियुक्ति

Kanak Durga Jha | Jul 17, 2025, 20:46 IST
Share
310 professor posts are vacant universities
310 professor posts are vacant universities

Professor Vacancy In Universities : राजभवन में विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में राज्यपाल रमेन डेका ने रिक्त शैक्षणिक पदों की भरती को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

राजभवन में बुधवार को हुई विश्वविद्यालयों के कामकान की समीक्षा हुई। इसमें राज्य के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों के रिक्त पदों का मामला उठा। इसमें दुर्ग जिले में संचालित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों के रिक्त पदों का मामला सामने आया।

राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका ने विश्वविद्यालयों के रिक्त पदों पर भर्ती की कर्मवाई को प्राथमिकता देने को कहा। इससे पहले उन्होंने कुलपतियों से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक स्टॉफ के रिक्त पदों की जानकारी ली। इन दिनों तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों के कुल 59 पदों में से 39 पद खाली हैं और 23 भरे हुए हैं। इसी तरह उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक स्टॉफ 265 में से 54 ही भरे हैं। हेमचंद यादव विवि में इन दिनों 5 विषयों में अध्ययनशाला खोलने की तैयारी है। यहां प्रत्येक विषय में 5-5 प्रोफेसर और नान टीचिंग स्टॉफ समेत कुल 60 पद की स्वीकृति दी विश्वविद्यालयों में 310 पद गई है। इन इस तरह तीनों रिक्त हैं।

बैठक में राज्यपाल डेका ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए। रिक्त पदों पर समय पर भर्ती होगी और प्रमोशन होंगे तब ही छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर को कुलपति बनने का अवसर मिल सकेगा। लंबे समय से टीचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं होने से शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर पड़ता है। विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलसचिवों की नियुक्ति की जाए।

छात्रों की समस्या हल करने डीएसडब्ल्यू को सक्रिय करें उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। इसके लिए विश्वविद्यालयों में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) को सक्रिय किया जाए। सोशल मीडिया के दौर में छात्रों के तनाव प्रबंधन पर विशेष बल दिया है। विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आवश्यकतानुसार पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि विद्यार्थियों की संख्या बढ़े। सभी विश्वविद्यालय नैक ग्रेडिंग प्राप्त करें और गुणवत्ता में सुधार लाएं। प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए सभी टीचिंग स्टाफ को वापस बुलाई जाए ताकि विश्वविद्यालय में बेहतर व्यवस्था बन सके।

कुलपति आपस में एक दूसरे से अनुभव साझा करें

उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आपस में बैठकर अपने सुझाव और अनुभव साझा करें। बैठक की शुरुआत में राज्यपाल के सचिव डॉ. सीभार प्रसाना ने समीक्षा बैठक के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी। फिर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बारी-बारी से प्रजेंटेशन दिया। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन, राजभवन की उप सचिव हीना अनिमेश नेताम समेत सभी शास्स्कीय 15 विवि के कुलपति शामिल हुए।

रिक्त पदों पर फोकस- तकनीकी, हेमचंद यादव और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में दर्जनों प्रोफेसरों के पद खाली, भरती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर ज़ोर- राज्यपाल ने कहा कि समय पर भर्ती और प्रमोशन से ही शिक्षकों को कुलपति बनने का अवसर मिलेगा।

डीएसडब्ल्यू को बनाएं सक्रिय- छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता की भूमिका मजबूत करने की बात कही गई।

अनुभव साझा करें कुलपति- सभी कुलपतियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक-दूसरे से संवाद कर अनुभव साझा करने को कहा गया।

उद्यानिकी विश्वविद्यालय को सामाजिक सहभागिता की सलाह- स्व-सहायता समूहों के साथ काम करने, एलुमिनी मीट आयोजित करने और रिसर्च पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।



उद्यानिकी विवि स्व-सहायता समूहों के साथ काम करें

उन्होंने उद्यानिकी विवि के लिए कहा कि स्व-सहायता समूहों के साथ मिलकर काम करें। विवि और कॉलेजों में साल में एक बार एलुमिनी मीट यानी पूर्व छात्रों का सम्मेलन किया जाए। विवि के कुलपति संबद्ध महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करें। साल में दो बार प्राचायों की बैठक लें। विश्वविद्यालय रिसर्च एवं डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दे। बैठक में उन्होंने कुलपतियों से अधीनस्थ कॉलेजों के प्राचायों की पूरी जानकसरी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हो।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय समीक्षा | शैक्षणिक पद रिक्ति | राज्यपाल रमेन डेका निर्देश | छात्र कल्याण और डीएसडब्ल्यू | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  • छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय समीक्षा
  • शैक्षणिक पद रिक्ति
  • राज्यपाल रमेन डेका निर्देश
  • छात्र कल्याण और डीएसडब्ल्यू
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज