छत्तीसगढ़ के 4 लाख राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन,सामने आई ये वजह

Kanak Durga Jha | Published:
Share
4 lakh ration card holders Chhattisgarh get ration
4 lakh ration card holders Chhattisgarh get ration

छत्तीसगढ़ में करीब 4 लाख 11 हजार राशन कार्डधारकों को नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। खाद्य विभाग ने इन कार्डों को सत्यापन न होने के कारण ब्लॉक कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में करीब 4 लाख 11 हजार राशन कार्डधारकों को नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। खाद्य विभाग ने इन कार्डों को सत्यापन न होने के कारण ब्लॉक कर दिया है। राज्यभर में लगातार आठ महीनों से राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चल रहा था, जिसमें कई बार तारीख बढ़ाई गई। इसके बावजूद, जिन लोगों ने सत्यापन नहीं कराया, उनके कार्ड अब ब्लॉक कर दिए गए हैं।

इनका बंद हुआ राशन

राजधानी रायपुर में 6 लाख 1 हजार राशन कार्डधारक हैं, जिनमें से 62 हजार से अधिक लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इन लोगों ने भी सत्यापन नहीं कराया, जिससे उनका राशन बंद कर दिया गया है।

Digital Arrest Alert | CG में महिलाएं - बुजुर्ग Cyber Criminals के सॉफ्ट टारगेट

सत्यापन प्रक्रिया

राज्य में कुल 76 लाख 83 हजार राशन कार्डधारक हैं, जिनमें से 71 लाख कार्डों का सत्यापन और प्रिंटिंग का काम पूरा हो चुका है। सत्यापन राशन दुकानों और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से हो रहा था। विभाग ने बताया कि जिनका राशन कार्ड ब्लॉक हो चुका है, वे दोबारा सत्यापन कराकर ही राशन ले सकेंगे।

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

अंतिम तिथि और अपील

खाद्य विभाग ने बताया कि सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी। इस तिथि को शासन ने पांच बार बढ़ाया, परंतु अब इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है। राज्य में 94.69% और रायपुर में 89.45% कार्डधारकों ने सत्यापन करा लिया है। जिन लोगों ने अब तक सत्यापन नहीं कराया है, उनके कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर