कुएं में जहरीली गैस का रिसाव, पिता और 2 बेटों समेत 5 की मौत

Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 11:27 IST
Share
कुएं में जहरीली गैस का रिसाव
कुएं में जहरीली गैस का रिसाव

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति लकड़ी निकालने के लिए कुंए में उतरा था, लेकिन वापस नहीं आया तो उसे निकालने के लिए बारी-बारी से चार लोग और उतरे और सभी की मौत हो गई।

5 Dead due to Poisonous Gas in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिता और 2 बेटों के साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से यह हादसा हुआ है। एक व्यक्ति को बचाने के लिए गांव के लोग कुएं के अंदर उतरे थे। सभी को सांस लेने में दिक्क्त होने लगी और उनकी मौत हो गई। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र जायसवाल नाम का शख्स कुएं से लकड़ी निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। कुएं में गिरे शख्स को बाहर निकालने के लिए एक के बाद एक लोग कुएं में उतरे।

तभी सभी को अचानक सांस लेने में दिक्क्त होने लगी और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

कुएं का लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग

गांव वालों ने बताया कि राजेंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र और जितेंद्र कुएं के अंदर चले गए।

जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश चन्द्रा भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई। लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था।

गांव में पसरा मातम

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। शवों को निकालने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई है। इस घटना में तीन परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।

सीएम साय ने जताया दुःख

घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुःख जाता। है उसनहोने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • कुएं में जहरीली गैस
  • कुएं में जहरीली गैस का रिसाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती