PWD के 5 बड़े अफसर गिरफ्तार, इसी गड़बड़ी के लिए हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या

Kanak Durga Jha | Published:
Share
5 senior officers PWD arrested journalist Mukesh Chandrakar murdered irregularity the sootr
5 senior officers PWD arrested journalist Mukesh Chandrakar murdered irregularity the sootr

गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण में गड़बड़ी में शामिल PWD के 5 बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अफसरों में 2 रिटायर्ड ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर शामिल हैं।

जिस सड़क के निर्माण में गड़बड़ी की खबर दिखाए जाने के बाद बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई, उसी गड़बड़ी पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण में गड़बड़ी में शामिल PWD के 5 बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अफसरों में 2 रिटायर्ड ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या इसी सड़क की खबर दिखाने के बाद हुई थी। गिरफ्तार अधिकारियों को 2 दिन के लिए रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ASP चंद्रकांत गवर्ना ने पीडब्ल्यूडी के इन अफसरों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ठेकदार के सेप्टिक टैंक में मिला था का शव पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई थी। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस जांच में बीजापुर एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों की टीम बनाई गई।
पांच बिंदुओं में समझें पूरा मामला

- पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने गंगालूर–मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार उजागर किया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

- अब इसी सड़क घोटाले में PWD के दो रिटायर्ड EE, एक SDO व एक IXE समेत पाँच वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

- इन अधिकारियों पर विभागीय जांच के साथ साथ भ्रष्टाचार व निर्माण दोष के आरोप तय कर FIR दर्ज की गई है।

- पत्रकार की हत्या के बाद ठेकेदार का A‑कैटेगरी रजिस्ट्रेशन PWD द्वारा निलंबित किया गया था।

- 250 से अधिक पन्नों की चार्जशीट में 72 गवाह, सीसीटीवी और कॉल डेटा के आधार पर हत्या का विवरण दर्ज है।





इसके बाद शुक्रवार 3 जनवरी को मुकेश का शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बस्तर में PWD के 5 बड़े अफसर गिरफ्तार | बस्तर में सड़क निर्माण घोटाला | CG News | cg news update | cg news today

FAQ

  1. अधिकारियों की गिरफ्तारी किस आधार पर हुई?
    गंगालूर–मिरतुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में गड़बड़ी की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर कार्रवाई में शामिल अधिकारी गिरफ्तार किए गए।
  2. इस घोटाले का पत्रकार मुकेश की हत्या से क्या संबंध है?
    मुकेश ने सड़क में भ्रष्टाचार उजागर किया था; इसके बाद हत्या रची गई, और अब उसी परियोजना में खामियां सामने आईं हैं।
  3. पत्रकार का शव कहां मिला था और आरोपियों ने कैसे हत्या छुपाई?
    उनका शव ठेकेदार का सेप्टिक टैंक में मिला था और बाद में शव को सीमेंट स्लैब से ढक दिया गया था ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या
  • बस्तर में PWD के 5 बड़े अफसर गिरफ्तार
  • बस्तर में सड़क निर्माण घोटाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर