सरगुजा में 2 साल में 550 लोगों ने की खुदकुशी, सामने आई ये बड़ी वजह

Rahul Garhwal | Feb 11, 2024, 20:36 IST
Share
Suicide cases in Surguja
Suicide cases in Surguja

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2 सालों में 550 लोगों ने आत्महत्या की है। खुदकुशी करने वालों में ज्यादातर युवा शामिल हैं। मानसिक तनाव, प्रेम-प्रसंग और घरेलू कलह की वजह से मौत को गले लगा रहे हैं।

AMBIKAPUR. सरगुजा में पिछले 2 सालों में 550 लोगों ने आत्महत्या की है। ये आंकड़े वाकई चौंकाने वाले और चिंताजनक हैं। कई कारणों से लोग अपनी जान दे रहे हैं। सरगुजा डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने ये आंकड़े जारी किए हैं। खुदकुशी करने वालों में ज्यादातर युवा भी शामिल हैं।

क्यों जिंदगी से हार रहे ?

सरगुजा DCRB के आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर युवा प्रेम-प्रसंग, नशे की लत और अन्य कारणों से खुदकुशी कर रहे हैं। 550 केस में से 66 पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रा थे।

2022

सरगुजा में 2022 में 266 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसमें 28 स्टूडेंट शामिल थे। प्रमुख वजह प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक रही।

2023

सरगुजा में 2023 में 284 लोगों ने खुदकुशी की थी। इसमें 38 स्टूडेंट शामिल थे। प्रमुख वजह मानसिक तनाव, प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक रही।

प्रेशर नहीं झेल पा रहा आज का युवा

आंकड़ों से पता चलता है कि आज का युवा प्रेशर नहीं झेल पा रहा है, इसलिए अपनी जान दे रहा है। सहनशीलता की कमी भी बड़ी वजह बन गई है। कई बार बच्चे पेरेंट्स की डांट का इतना बुरा मान जाते हैं कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। प्रेम-प्रसंग के मामलों की वजह से भी खुदकुशी करने के मामले बढ़े हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ स्थायी वारंट

ये लक्षण नजर आएं तो पेरेंट्स हो जाएं सावधान

  • निराशा
  • अनिद्रा
  • चिंता
  • चिड़चिड़ापन
  • अकेलापन

क्या करें उपाय

  • अकेले रहने से बचें।
  • रचनात्मक कार्यों में खुद को व्यस्त रखें।
  • अपने परिवार और करीबियों से परेशानियों पर खुलकर चर्चा करें।
Tags:
  • Surguja Chhattisgarh
  • Suicide cases in Surguja
  • 550 suicide cases in 2 years in Surguja
  • District Crime Records Bureau
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा