5वीं क्लास की छात्रा के बैग में था नाग सांप... आत्मानंद स्कूल में मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Sept 21, 2024, 15:39 IST
Share
5th class student had snake in her bag in atmanand school
5th class student had snake in her bag in atmanand school

Chhattisgarh Atmanand School : छत्तीसगढ़ के मैनपुर के आत्मानंद स्कूल में एक बच्ची के बैग से नाग निकला। इस घटना में स्कूल में हड़कंप मच गया।

Snake In 5 Years Old Student's Bag : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मैनपुर के आत्मानंद स्कूल में एक बच्ची के बैग से नाग निकला। इस घटना में स्कूल में हड़कंप मच गया। हालांकि, सांप को स्कूल के बाहर छोड़ दिया गया। दरअसल, 5वीं क्लास की छात्रा हर रोज की तरह आज भी 6 किलोमीटर का सफर तय कर अपने स्कूल पहुंची। सुबह-सुबह पहली क्लास शुरू होते ही जब बच्ची ने अपना बस्ता खोला तो देखा कि बैग में सांप हैं।

क्लासरूम में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि बस्ते में नाग सांप बैठा हुआ था। जिसके बाद नाग सांप को देखकर बच्ची भी चिल्लाने लगी। सांप की बात सुनकर क्लासरूम समेत पूरे स्कूल में भी हड़कंप मचा गया। जिसके बाद आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों बैग को क्लासरूम से बाहर निकाला।

दरअसल, मैनपुर विकासखंड के नाउमुड़ा में संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने स्कूल आई 5वीं की छात्रा के स्कूल बैग से कोबरा नाग का बच्चा निकला है। छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था की वह जहरीले सर्प को अपने पीठ पर लादकर स्कूल पहुंच गई थी। छात्रा इस खतरे से बिलकुल अनजान थी।

बेंच पर खड़े रहे बच्चे

जब क्लास में पढ़ाई शुरू हुई, तो बच्ची ने पुस्तक निकालने के लिए अपना बैग को खोला। बैग के अंदर सांप देखकर बच्ची जोर से चिल्लाई और देखते ही देखते पूरे क्लास में शोर मच गया। जिसके बाद शिक्षकों ने अपनी सूझ-बूझ से मोर्चा संभाला और सभी बच्चों को बेंच पर खड़े करावा दिया। जिसके बाद डंडे के सहारे बैग को सावधानी से स्कूल से बाहर निकाला गया। फिर बैग को झटका देकर सांप को बाहर निकालने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Swami Atmanand School
  • aatmanand school
  • Swami Atmanand School Chhattisgarh
  • Atmanand School
  • Chhattisgarh Swami Atmanand School
  • Chhattisgarh Atmanand School
  • 5वीं क्लास की छात्रा के बैग में था नाग सांप
  • Snake In 5 Years Old Student's Bag
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम