7 IPS को सरकार ने दी पदस्थापना, देवव्रत सिंह सिरमौर बने पर्यटन मंडल के एमडी

VINAY VERMA | Sept 11, 2025, 22:09 IST
7 IPS posting Devvrat Singh Sirmour became MD Tourism Board
पिछले महीने आईपीएस अवार्ड हुए 7 पुलिस अधिकारियों को राज्य सरकार ने पदस्थापना दे दी है। इन 7 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

CG 7 IPS posting: पिछले महीने आईपीएस अवार्ड हुए 7 पुलिस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने पदस्थापना दे दी है। इन 7 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।



पंकज चंद्रा को छग सशस्त्र बल के 13वीं वाहिनी, कोरबा में सेनानी बनाए गए हैं। भावना पांडे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भेजी गई हैं। विमल कुमार बैस को छग सशस्त्र बल के 11वीं वाहिनी, जांजगीर में सेनानी बनाए गए है।



ये खबर भी पढ़ें... स्कूल सचिव छुट्टी पर हैं, ट्राइबल स्कूलों के 1335 प्राचार्यो की पदस्थापना रुकी



हरीश राठौर को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक बनाए गए है। राजश्री मिश्रा को एटीएस विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं। श्वेता श्रीवास्तव सिंहा रेलवे में पुलिस अधीक्षक बनाई गई हैं।





ये खबर भी पढ़ें... 20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले



देवव्रत सिंह सिरमौर पर्यटन मंडल भेजे गए

गृह विभाग के आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल भेजे गए हैं। इन्हें पर्यटन मंडल में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 10 IAS अधिकारियों का तबादला,CPR रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में बड़ी जिम्मेदारी



हाल ही में बने हैं आईपीएस

राज्य पुलिस सेवा के इन सभी 7 पुलिस अधिकारियों को पिछले महीने ही भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति मिली है। जिसके बाद राज्य सरकार ने इन सभी पुलिस अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 75 अधिकारियों का तबादला,10 दिनों में कार्यभार संभालने का निर्देश



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • तबादला
  • CG 7 IPS posting
  • देवव्रत सिंह सिरमौर