NH जाम कर रील बनाने वाले 7 रईसजादे गिरफ्तार, हाई कोर्ट की फटकार के बाद हुई कार्रवाई
Kanak Durga Jha | Published:
7 rich people arrested making reels blocking national highway
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रसूखदार युवकों की हाईवे पर रील बनाने की हरकत अब भारी पड़ गई है। कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा सहित 7 युवकों ने महंगी गाड़ियों का काफिला सड़क पर खड़ा कर ट्रैफिक बाधित किया।
नेशनल हाईवे पर लग्जरी गाड़ियां खड़ी करके शार्ट वीडियो (रील) बनाने और सड़क जाम करने के मामले में हाई कोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है। सोमवार देर रात को ही पुलिस ने कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश सहित सात रसूखदार युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनकी सात लग्जरी कारें भी जब्त कर लीं।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही विधायक नेम प्लेट वाली कार और कुछ अन्य गाड़ियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बता दें कि मामला बिलासपुर के पेंड्रीडीह से रतनपुर जाने वाली बाइपास रोड का है। यहां वेदांश शर्मा नाम के युवक ने हाल ही में दो महंगी कारें खरीदी। इसका जश्न मनाने वह अपने साथियों के साथ हाईवे पर उतर आया। काले रंग की लग्जरी गाड़ियों के काफिले को सड़क पर खड़ा कर दिया गया। इससे ट्रैफिक थम गया और राहगीर परेशान होने लगे। पुलिस ने आरोपितों से सिर्फ दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर मामले को दबा दिया था।
थाना सकरी क्षेत्र में कांग्रेस नेता विनय शर्मा का बेटा वेदांत शर्मा अपने साथियों के साथ एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) के बीचोंबीच महंगी गाड़ियां खड़ी कर सोशल मीडिया रील बना रहा था। इस रील की शूटिंग ड्रोन कैमरे के माध्यम से की गई और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में वह अपने पिता के राजनीतिक रसूख की भी खुलेआम प्रशंसा कर रहा था।
थाना सकरी में एफआईआर क्रमांक 495/25 दर्ज किया गया है। इसमें धारा 126(2), 285(3)(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। राहगीर की शिकायत पर एफआईआर हुई, जिसमें बताया गया कि वे पेड्रीडीह तुर्काडीह बायपास से गांव लाखासर जा रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम सैदा ओवरब्रिज के पास सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर वीडियो बनाया जा रहा था। रास्ता बाधित होने से उन्हें समय पर घर पहुंचने में देरी हुई और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नेशनल हाईवे | बिलासपुर हाई कोर्ट | बिलासपुर हाई कोर्ट का आदेश | बिलासपुर हाई कोर्ट की फटकार | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही विधायक नेम प्लेट वाली कार और कुछ अन्य गाड़ियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बता दें कि मामला बिलासपुर के पेंड्रीडीह से रतनपुर जाने वाली बाइपास रोड का है। यहां वेदांश शर्मा नाम के युवक ने हाल ही में दो महंगी कारें खरीदी। इसका जश्न मनाने वह अपने साथियों के साथ हाईवे पर उतर आया। काले रंग की लग्जरी गाड़ियों के काफिले को सड़क पर खड़ा कर दिया गया। इससे ट्रैफिक थम गया और राहगीर परेशान होने लगे। पुलिस ने आरोपितों से सिर्फ दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर मामले को दबा दिया था।
क्या है पूरा मामला?
हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया और इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि जब आम मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाती है, तो इस मामले में अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार से जवाब भी मांगा गया है।
| हाईवे बना रील शूटिंग का सेट – कांग्रेस नेता के बेटे वेदांश ने साथियों के साथ हाईवे पर लग्जरी गाड़ियां खड़ी कर रील बनाई। ट्रैफिक में फंसे राहगीर– सड़क जाम होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाई कोर्ट की सख्ती से खुली फाइल- मुख्य न्यायाधीश ने स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए। FIR दर्ज, सात युवक गिरफ्तार– सकरी थाना में केस दर्ज, सातों युवकों को गिरफ्तार किया गया और 7 लग्जरी कारें ज़ब्त की गईं। अब भी कुछ गाड़ियां कार्रवाई से बाहर– वायरल वीडियो में दिख रही विधायक नेम प्लेट वाली गाड़ी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। |
पुलिस ने दर्ज की FIR और की गाड़ियां ज़ब्त
नेशनल हाईवे | बिलासपुर हाई कोर्ट | बिलासपुर हाई कोर्ट का आदेश | बिलासपुर हाई कोर्ट की फटकार | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari