देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान, जेल में विधायक से न मिलाने का आरोप
Arun Tiwari | Aug 20, 2024, 15:40 IST
Accused not meeting MLA in jail
भूपेश बघेल ने सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। पूर्व CM ने कहा कि देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तार किया गया।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार ने विधायक पर कार्रवाई की है।
इसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर कानून तक की लड़ाई लड़ेगी। 24 अगस्त को पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विरोध जताएंगे। सभी जिलों में पार्टी नेता प्रेस कान्फ्रेंस कर जनता को असलियत बताएंगे। चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव से मिलने जेल भी गए। देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में हिंसा का आरोप है। महंत ने कहा कि बीजेपी सतनामी समाज में भ्रम फैलाना चाहती है कांग्रेस ये कभी नहीं होने देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। पूर्व CM ने कहा कि देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तार किया गया।उन्हें जितनी नोटिस मिली वो 160 की थी, जो गवाही के लिए होती है। उन्हें गवाही देनी है, यह बताकर ले गए। उन्हें धोखा देकर गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल समेत कांग्रेस के करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे।
डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, हम यहां मिलने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर 5 से ज्यादा लोगों को मिलने नहीं दिया गया। हम 5 लोग मैं, भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया को अनुमति दी गई। विधायकगण को चिंता थी कि देवेंद्र को देखें, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया।
भूपेश जी ने कहा कि 5-5 करके सबको मिला दो, लेकिन उन्हें तब भी नहीं जाने दिया गया। इस तरह साय जी का प्रशासन यहां भी चुस्त है। हम लोगों ने सलाह दी है कि न्याय के तरीके से मामले से निपटें। कांग्रेस प्रयास करेगी कि इस अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आने वाले दिनों में राज्यपाल से मिलेंगे।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर यादव समाज भी भड़क गया है। समाज के लोगों ने विधायक की जल्द रिहाई नहीं होने पर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बिलासपुर युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की बिना सबूत गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
आरोप लगाया कि, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में यादव समाज का कोई भी व्यक्ति अपने बलबूते पर आगे बढ़ते हैं, तब उन्हें किसी भी प्रकार का साजिश करके फंसाया जाता है और उसका राजनीतिक करियर समाप्त कर दिया जाता है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

यादव को धोखे से गिरफ्तार किया : बघेल

कांग्रेस विधायकों को देवेंद्र से मिलने नहीं दिया गया : महंत
डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, हम यहां मिलने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर 5 से ज्यादा लोगों को मिलने नहीं दिया गया। हम 5 लोग मैं, भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया को अनुमति दी गई। विधायकगण को चिंता थी कि देवेंद्र को देखें, लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया।
भूपेश जी ने कहा कि 5-5 करके सबको मिला दो, लेकिन उन्हें तब भी नहीं जाने दिया गया। इस तरह साय जी का प्रशासन यहां भी चुस्त है। हम लोगों ने सलाह दी है कि न्याय के तरीके से मामले से निपटें। कांग्रेस प्रयास करेगी कि इस अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आने वाले दिनों में राज्यपाल से मिलेंगे।
यादव समाज ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर यादव समाज भी भड़क गया है। समाज के लोगों ने विधायक की जल्द रिहाई नहीं होने पर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बिलासपुर युवा यादव समाज के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की बिना सबूत गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
आरोप लगाया कि, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में यादव समाज का कोई भी व्यक्ति अपने बलबूते पर आगे बढ़ते हैं, तब उन्हें किसी भी प्रकार का साजिश करके फंसाया जाता है और उसका राजनीतिक करियर समाप्त कर दिया जाता है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari