बिना हेलमेट वाहन चलाते 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

Krishna Kumar Sikander | May 09, 2025, 19:17 IST
Action taken against 10 policemen for driving without helmet the sootr
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां डीएसपी ट्रैफिक ने बिना हेलमेट दोपहिया के साथ पाए गए पुलिसकर्मियों का चालान काट दिया।

आपने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए लोगों का चालान काटते हुए पुलिस को तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले किसी पुलिस का चालान कटते देखा है। अगर नहीं तो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां डीएसपी ट्रैफिक ने बिना हेलमेट दोपहिया के साथ पाए गए पुलिसकर्मियों का चालान काट दिया। अब बेचारे पुलिस वाले यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब तक कानून से ज्यादा वर्दी का रौब दिखाकर लोगों का चालान काटने वाले का ही चालान कैसे कट गया।



ये खबर भी पढ़ें... स्वास्थ्य मंत्री को दवा नहीं दारू की चिंता, भूपेश बोले-सुशासन तिहार चकाचक



बिना हेलमेट दो पहिया वाहन पर न चले

देशभर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना अपराध है। इसको लेकर अक्सर पुलिस चेकिंग करती है। हेलमेट न लगाने वालों पर जुर्माना भी किया जाता है। इसके बावजूद आम आदमी की कौन कहे, पुलिस वाले भी हेलमेट पहनने में शर्मिंदगी और बिना हेलमेट वाहन चलाने में गर्व महसूस करते हैं। अब रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सभी थाना, चौकी और अन्य दफतरों में कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन पर न चले। अगर वे ड्यूटी या निजी काम से भी जाएं तो हेलमेट जरूर पहने। इसके अलावा दूसरों को भी हेलमेट पहनने प्रोत्साहित करें।



ये खबर भी पढ़ें... बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10वीं-12वीं के 28 छात्रों को मिलेंगे दो-दो लाख



पुलिसकर्मियों के भी काटे गए चालान

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक पटेल ने डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने डीएसपी ट्रैफिक की निगरानी में यातायात पुलिस ने पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र और थानों में पुलिसकर्मियों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र में 10 पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया के साथ मिले। फिर क्या था डीएसपी ट्रैफिक सभी का चालान काटने का आदेश दे दिया। सभी 10 पुलिसकर्मियों से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 500-500 रुपये का चालान काटा गया।



ये खबर भी पढ़ें... एक ही सेवा के लिए 2 दर, 50 करोड़ की अतिरिक्त कमाई



यातायात नियम सब पर है लागू

ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह अभियान केवल आम लोगों के लिए है, बल्कि शासकीय और अर्धशासकीय कर्मियो पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों के बाहर चेकिंग जारी रहेगी। पुलिसकर्मियों को आमलोगों के बीच उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जब एसपी कार्यालय का स्टाफ नियमों का पालन कर रहा है तो सभी के लिए अनिवार्य है।



ये खबर भी पढ़ें... हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में माली से प्रोफेसर तक 90% पद खाली





action | policemen | driving | Without Helmet Fine | Raigarh | CG News | बिना हेलमेट बाइक | बिना हेलमेट के ऑफिसों में एंट्री नहीं | कार्रवाई | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • बिना हेलमेट के ऑफिसों में एंट्री नहीं
  • action
  • कार्रवाई
  • Without Helmet Fine
  • Raigarh
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • policemen
  • बिना हेलमेट बाइक
  • वाहन
  • driving
  • पुलिसकर्मियों