16-30 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता अभियान, नेतागिरी दिखाने वाले हर लीडर को 100 सदस्य बनाना जरूरी
Arun Tiwari | Oct 10, 2024, 21:41 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-10T212242.007
समिति संयोजक संजय श्रीवास्तव के साथ ही इसमें सांसद रूपकुमारी चौधरी और विकास मरकाम सदस्य बनाए गए हैं। जिला स्तर पर भी इसके लिए समितियां बनाई गई है।
रायपुर : बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 30 अक्टूबर के बीच होगा। संजय श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। प्रत्येक मंडल में 200 और कुल 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यशाला 8 अक्टूबर और प्रदेश की कार्यशाला 9 अक्टूबर को हो चुकी है। 11 से 14 अक्टूबर तक जिलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी जिसमे प्रदेश के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता के फॉर्म का सत्यापन और अनुमोदन होगा। 5 नवंबर को जिला द्वारा सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। हर नेता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाने होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 50 से बढ़ाकर 100 सदस्यों का टारगेट कर दिया है।
सक्रिय सदस्यता की समीक्षा के लिए समिति भी बनाई गई है। समिति संयोजक संजय श्रीवास्तव के साथ ही इसमें सांसद रुपकुमारी चौधरी और विकास मरकाम सदस्य बनाए गए हैं। जिला स्तर पर भी इसके लिए समितियां बनाई गई है। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीजेपी के सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लगातार सदस्यता कि संख्या में इजाफा हो रहा है और हर वर्ग के लोगो ने सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साह दिखाया है।
5 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की घोषणा
यह है समिति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नर्मदा में दौड़ेगा 600 सीटर वाला लग्जरी वाटर क्रूज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से ओंकारेश्वर तक कर सकेंगे सवारी
By Kaushiki
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा पर उठाए सवाल, कुलगुरु को देंगी ज्ञापन
By Jageshwar prasad
80 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर विवाद: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका लाएगी एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
By Amresh Kushwaha
एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल
By Aman Vaishnav
एमपी की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 66 जजों पर एक लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, हर पांचवें केस में 3 माह बाद की तारीख
By Aman Vaishnav
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: 3 दिन बाद भी आरोपी केयरटेकर फरार, 50 हजार का इनाम घोषित
By Amresh Kushwaha
सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज
By Aman Vaishnav