तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

Kanak Durga Jha | Oct 17, 2024, 21:17 IST
Share
Actress Tamannaah Bhatia ED inquiry the sootr
Actress Tamannaah Bhatia ED inquiry the sootr

Tamannaah Bhatia Mahadev Satta App Case : तमन्ना भाटिया पर आरोप हैं कि उन्होंने महादेव बेटिंग एप में IPL देखने के लिए प्रमोशन किया था। ईडी ने गुवाहाटी ऑफिस में तमन्ना के बयान दर्ज किए।

Tamannaah Bhatia Mahadev Satta App Case : बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ईडी के चक्कर में फंस गई हैं। इस मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमन्ना को ईडी ED ने पूछताछ के लिए तलब किया था। इस पर वह ईडी के गुवाहाटी ऑफिस में अपने बयान दर्ज कराने पहुंचीं। उन पर महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप यानी महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप लगाया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ रहा मामला

तमन्ना भाटिया पर आरोप है कि उन्होंने फेयरप्ले सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) मैच देखने के लिए प्रमोशन किया है। इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था।

फेयरप्ले एप एक सट्टा लगानी वाली एप है। इसमें कई तरह के गेम्स हैं। दरअसल, फेयरप्ले महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप की ही एक एप्लिकेशन है। यह क्रिकेट, पोकर, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल कार्ड गेम और चांस गेम जैसे कई लाइव गेम्स में अवैध सट्टेबाजी के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

मां के साथ पहुंची बयान देने

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इस केस में मुश्किल में पड़ सकती हैं। उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप मामले में सामने आया है और इस केस को लेकर ED यानी प्रवर्तन निदेशाल जांच कर रहा है। ईडी ने 17 अक्टूबर को गुवाहाटी दफ्तर में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

बताया जा रहा है कि उनसे महादेव बैटिंग ऐप और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वह ईडी के दफ्तर में अपनी मां रजनी भाटिया के साथ बयान देने पहुंची थीं।

FAQ

  1. फेयरप्ले एप क्या है ?
    फेयरप्ले एप एक सट्टा लगानी वाली एप है। इसमें कई तरह के गेम्स हैं। दरअसल, फेयरप्ले महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप की ही एक एप्लिकेशन है। यह क्रिकेट, पोकर, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल कार्ड गेम और चांस गेम जैसे कई लाइव गेम्स में अवैध सट्टेबाजी के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।
  2. फेयरप्ले एप या महादेव बेटिंग एप केस में तमन्ना भाटिया पर क्या आरोप हैं ?
    तमन्ना भाटिया पर आरोप हैं कि उन्होंने महादेव बेटिंग एप में IPL देखने के लिए प्रमोट किया था।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App
  • CG News
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App case
  • ED action in Mahadev Satta App
  • एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया
  • cg news update
  • cg news hindi
  • Tamannaah Bhatia
  • cg news today
एमपी के नए डीजीपी: 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, रेस में आईपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव

By Sumit Kumar

एमपी के नए डीजीपी: 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, रेस में आईपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?

By Jageshwar Prasad

ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?
छत्तीसगढ़ के गांवों में अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा, 33 जिलों में खुलेंगे 600 से ज्यादा केंद्र

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के गांवों में अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा, 33 जिलों में खुलेंगे 600 से ज्यादा केंद्र
पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर सवाल, PWD के पत्र से नया मोड़, गृह विभाग ने मांगी जानकारी

By Ramanand Tiwari

पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर सवाल, PWD के पत्र से नया मोड़, गृह विभाग ने मांगी जानकारी
राजस्थान से दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 137 अतिरिक्त कोच

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान से दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 137 अतिरिक्त कोच
11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, EOW-ACB ने बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ पेश किया चालान

By Arun Tiwari

11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, EOW-ACB ने बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ पेश किया चालान
कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट

By Jageshwar Prasad

कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट