अब AI तकनीक के जरिए एंटी नक्सल ऑपरेशन की तैयारी... 43 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट जारी
AI technology naxal operation: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में नक्सल ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अब AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर नक्सलियों पर सटीक कार्रवाई की जाए। इस बीच माड़वी हिड़मा समेत 43 नक्सलियों को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है।
नया रायपुर में हुई हाईलेवल मीटिंग
शुक्रवार को नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में करीब साढ़े 3 घंटे लंबी बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, IB चीफ तपन कुमार डेका, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के DGP, CRPF, BSF, ITBP, IB, NIA और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में नक्सल ऑपरेशनों को इंटेलिजेंस बेस्ड बनाने और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक मजबूत नेटवर्क विकसित करने पर जोर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल
AI और टेक्नोलॉजी से नक्सलियों को घेरने की रणनीति
जवानों को हाईटेक ट्रेनिंग
सूत्रों के मुताबिक, जवानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, नार्को-टेररिज्म, फील्ड क्राफ्ट, आतंकरोधी रणनीति, मानवाधिकार और कानून-व्यवस्था में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
43 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट
नक्सलियों के खात्मे के लिए 43 मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर्स की लिस्ट जारी हुई है:
- छत्तीसगढ़: 25 नक्सली
- तेलंगाना: 4 नक्सली
- आंध्रप्रदेश: 5 नक्सली
- कर्नाटक: 2 नक्सली
- ओडिशा: 3 नक्सली
- झारखंड: 4 नक्सली
इस सूची में मुपल्ला लक्ष्मण राव, मलोजुल्ला, मिशिर बेसरा, माड़वी हिड़मा और थिप्पारी तिरुपति जैसे कुख्यात नक्सली शामिल हैं।
AI आधारित नक्सल ऑपरेशन के 5 मुख्य पॉइंट्स:
|
ऑपरेशन की बड़ी बातें:
- 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य।
- राज्यों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन पर जोर।
- AI तकनीक और इंटेलिजेंस नेटवर्क से कार्रवाई।
- जवानों को आधुनिक ट्रेनिंग और उपकरण।
- 43 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की पहचान।
FAQ
- AI आधारित नक्सल ऑपरेशन क्या है?
AI आधारित नक्सल ऑपरेशन एक नई रणनीति है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स और हाईटेक इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर नक्सलियों को ट्रैक और खत्म करने की योजना बनाई गई है। - नक्सल ऑपरेशन में AI का इस्तेमाल कैसे होगा?
AI तकनीक का उपयोग नक्सलियों के मूवमेंट को ट्रैक करने, डाटा एनालिसिस करने, ड्रोन निगरानी बढ़ाने और बॉर्डर क्षेत्रों में रीयल-टाइम ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए किया जाएगा। - छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कब खत्म होगा?
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ समेत देशभर से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧