अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से... CG के श्रद्धालुओं को ऐसे कराना होगा पंजीयन
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार 5 से 8 चरणों में जत्था जाएगा। इसके लिए पंजीयन की 14 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 31 मई तक चलेगी। पंजीयन हर दिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैंकों में की जा रही है। बैंकों को प्रतिदिन 19 सीट के कोटे के हिसाब से रजिस्ट्रेशन स्लॉट दिया गया है। वहीं पंजीयन कराने वालों की संख्या तीन गुना पहुंच रही है। प्रत्येक सदस्य का रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए है।
ये खबर भी पढ़िए....CGPSC घोटाला मामले में पैसों के लेनदेन का खुलासा, ED ने लिया बड़ा एक्शन
इस बार 38 दिन की है यात्रा
इस बार यात्रा की अवधि 38 दिन की है। दुर्ग-भिलाई से प्रतिवर्ष 5 हजार से ज्यादा भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं। इस बार भी उनमें खासा उत्साह है, लेकिन पंजीयन के लिए बैंक की सुविधा दुर्ग-भिलाई में नहीं होने से उनमें निराशा है। इस बार रायपुर में तीन और राजनांदगांव में एक बैंक अधिकृत किया गया है। रायपुर के तीन बैंकों में पीएनबी कटोरा तालाब, जम्मू एंड कश्मीर बैंक जीई रोड, एसबीआई जय स्तंभ चौक शामिल है। राजनांदगांव में पीएनबी का रामदीन मार्ग शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए....Weather Update:मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश
वेबसाइट से करते हैं आवेदन फार्म डाउनलोड, 31 मई तक रजिस्ट्रेशन
नियमित रूप से अमरनाथ यात्रा करने वाले ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने बताया कि वेबसाइट से फार्म डाउनलोड किया जाता है। उसमें मापदंड के अनुसार मेडिकल टेस्ट भी कराना होगा। इसके बाद आधार कार्ड की कॉपी लेकर फॉर्म जमा कराने बैंक जाना होगा है।
ये खबर भी पढ़िए....JEE Main-2 Result: 100 पर्सेंटाइल की लिस्ट में इस बार छत्तीसगढ़ नहीं...
यहां पर बायोमैट्रिक फिंगर से रजिस्ट्रेशन हो रहा है। अमरनाथ शाइन बोर्ड ने ग्रुप रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए हैं, जो कि 31 मई तक होंगे। समूह में प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपए है। ग्रुप में रजिस्ट्रेशन में 5 से 30 व्यक्तियों का समूह हो सकता है। अमरनाथ में पहलगांव और बालटाल में आवास, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था है। अमरनाथ यात्रा के लिए दुर्ग से पहला जत्था 30 जून और 1 जुलाई को निकलेगा।
ये खबर भी पढ़िए....नक्सली हिड़मा का जमीन के अंदर सीक्रेट बंकर...12 ठिकाने मिले
FAQ
- अमरनाथ यात्रा 2024 की तारीखें क्या हैं और इस बार यात्रा कितने दिनों की होगी?
अमरनाथ यात्रा 2024 इस बार 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों की होगी। - अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कब से शुरू हुआ है और कहाँ किया जा सकता है?
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन 14 अप्रैल से शुरू हो गया है और यह 31 मई तक चलेगा। पंजीयन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अधिकृत बैंकों में किया जा रहा है। रायपुर में तीन बैंक (PNB कटोरा तालाब, J&K बैंक GE रोड, SBI जय स्तंभ चौक) और राजनांदगांव में PNB रामदीन मार्ग को रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत किया गया है। - अमरनाथ यात्रा के लिए व्यक्तिगत और समूह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड और मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट) के साथ बैंक में जाकर 150 रुपए शुल्क देकर पंजीयन कराना होता है। समूह पंजीयन (Group Registration) में 5 से 30 लोगों का ग्रुप रजिस्टर हो सकता है, जिसमें प्रति व्यक्ति 250 रुपए शुल्क लगता है। यह प्रक्रिया भी 31 मई तक जारी रहेगी।
अमरनाथ यात्रा न्यूज | अमरनाथ यात्रा शुरु | Amarnath Yatra | Amarnath Yatra latest news | Amarnath Yatra News | Registration for Amarnath Yatra | CG News | cg news update | cg news today