अंबिकापुर में एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा
Umeshwari Baghel | Aug 17, 2026, 15:41 IST
ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश
सरगुजा के सीतापुर में एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। करीब 500 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों का रूट ओडिशा तक ट्रेस किया गया। गंजाम जिले में एक आरोपी के घर से 46 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी फरार हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- सीतापुर में एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा
- 500 CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक ट्रेस हुआ रूट
- आरोपी के घर से 46 लाख के जेवर बरामद
- दो आरोपी चिन्हित, बाकी की तलाश जारी
26 जुलाई को हुई थी वारदात
बैग में करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर होने की जानकारी सामने आई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश
500 CCTV फुटेज खंगालकर मिला सुराग
फुटेज की जांच में चार संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर भागते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों के कैमरों की मदद से उनके भागने का रास्ता जोड़ना शुरू किया।
सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों का पूरा रूट ट्रेस किया।
छत्तीसगढ़ से झारखंड और फिर ओडिशा पहुंचे आरोपी
इसके बाद आरोपी झारखंड के कुरडेग, खैरनटोली और सिमडेगा होते हुए ओडिशा के सुंदरगढ़ की तरफ निकल गए। पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद ली और तकनीकी जांच के जरिए संदिग्धों की पहचान शुरू की।
दो आरोपियों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, घटना में कुल चार लोग शामिल थे। बाकी आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।सीतापुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में ओडिशा के गंजाम जिले पहुंची थी।
10 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन
16 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चांटी दास अपने घर आया हुआ है। इसके बाद सीतापुर पुलिस ने ओडिशा के शोर्डा और आश्का थाना पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पर छापा मारा।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से निकल चुका था। घर की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवर मिले।
46 लाख रुपए के जेवर बरामद
इसके अलावा एक किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। इस तरह कुल करीब 46 लाख रुपए के जेवर पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद जेवर सीतापुर में हुई उसी ज्वेलरी चोरी से जुड़े हैं।
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह साफ होगा कि चोरी किए गए बाकी जेवर कहां हैं और वारदात की पूरी योजना कैसे बनाई गई थी। पुलिस अन्य राज्यों की टीमों के साथ लगातार संपर्क में है और जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
FAQ
- सीतापुर ज्वेलरी चोरी में कितने रुपए के जेवर चोरी हुए थे?
करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। - पुलिस ने कितने रुपए के जेवर बरामद किए हैं?
पुलिस ने ओडिशा से करीब 46 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। - ज्वेलरी चोरी के आरोपी पकड़े गए हैं या नहीं?
पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन वे अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
ये खबरें भी पढ़े...
तहसीलदार से विवाद में सीतापुर के MLA रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों पर FIR
झारखंड में परीक्षा विवाद: JPSC और JSSC भर्तियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
सरगुजा हॉस्टल में छात्राओं से मालिश और कपड़े धुलवाती थी गार्ड, कार्रवाई शुरू
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA