अंबिकापुर हत्याकांड; आरोपी पांडा पर इनाम घोषित, कातिल के लिए शहर भर में भारी आक्रोश, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Umeshwari Baghel | Apr 07, 2026, 23:07 IST
Share
ambikapur-murder-case-accused-reward-announced-protest-news
ambikapur-murder-case-accused-reward-announced-protest-news

अंबिकापुर में 3 अप्रैल को महिला की हत्या के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने विशाल कैंडल मार्च निकाला। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

NEWS IN SHORT

  • अंबिकापुर में महिला की हत्या के खिलाफ कांग्रेस ने विशाल कैंडल मार्च निकाला
  • महिला सुरक्षा को लेकर शहर में बढ़ा आक्रोश
  • अंबिकापुर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शुरू की कार्रवाई
  • कांग्रेस ने चेतावनी दी हैं आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा
  • हत्या और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी की तलाश हुई तेज, 30 हजार इनाम की घोषणा

NEWS IN DETAIL

Ambikapur : अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार क्षेत्र में 3 अप्रैल को हुई महिला की (Ambikapur Murder Case) हत्या के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना के बाद से जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सड़क पर उतरकर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला।

हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर लोग सड़क पर

विरोध प्रदर्शन घड़ी चौक से शुरू हुआ, जहां पर मोमबत्तियां और इंसाफ दो की मांग वाली तख्तियां लिए लोग सड़क पर उतरे। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

श्रद्धांजलि अर्पित की गई

घड़ी चौक से निकलकर यह कैंडल मार्च महामाया द्वार तक पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को हल्के में लिया हैं और इतने संवेदनशील इलाके में इस प्रकार की वारदात होने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

आरोपी पर इनाम घोषित

(Ambikapur Police )पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुटा है। हालांकि अब तक पुलिस को आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए 30,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

विपक्षी दलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

महामाया द्वार के पास 3 अप्रैल को एक महिला का खून से सना शव बरामद हुआ था। शव पर चोटों के निशान थे और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। महिला की उम्र 45 साल थी और वह पिछले कई सालों से अपने किराए के घर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पाया गया कि महिला की 12 पसलियां पूरी तरह से टूट चुकी थीं और उसके फेफड़े और दिल फट गए थे। महिला के शरीर पर दबाव डालकर उसे मारा गया था और गले पर भी निशान थे। पुलिस ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक की बोतल बरामद हुई थी।

आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला और आरोपी रात करीब 1 बजे घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है, जो फ़िलहाल फरार है।

169
169


पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बयान

(अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव )प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की हैं और कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।

न्याय की मांग जारी

कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों ने यह साफ किया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पूरे शहर में इस हत्याकांड को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है और लोग सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुछ जानकारी मिलने पर यहाँ संपर्क करें

सरगुजा पुलिसअधीक्षक : 94791-93501
अति. पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93503
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर: 94791-93505
पुलिस कंट्रोल रूम, सरगुजा: 94791-93599
थाना प्रभारी कोतवाली, सरगुजा: 94791-93508

यह खबरें भी पढ़े...

अंबिकापुर हत्याकांड : अंबिकापुर में महिला से दुष्कर्म ; रिंग रोड पर मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद किया बेरहमी से कत्ल

अंबिकापुर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर सड़क हादसा : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तीन महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट, वार्ड में परिजनों को साथ रहने की मिली इजाजत

Tags:
  • कांग्रेस
  • सरगुजा पुलिस
  • अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव
  • Ambikapur Police
  • अंबिकापुर
  • अंबिकापुर हत्याकांड
  • Ambikapur Murder Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज