वायरल वीडियो ने खोली सड़क की पोल, सीएम ने लगाई अंबिकापुर कलेक्टर की क्लास

Arun Tiwari | Sept 14, 2026, 15:44 IST
Share
सीएम ने लगाई अंबिकापुर कलेक्टर की क्लास
सीएम ने लगाई अंबिकापुर कलेक्टर की क्लास

अंबिकापुर की खराब सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर जानकारी ली। सीएम ने खरसिया चौक की सड़क सुधारने, गड्ढे भरने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Raipur : अंबिकापुर शहर में सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडकंप मच गया। शहर की सड़क तालाब बन गई। शहर में ही सड़क का नामोनिशान नही है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर की क्लास लगा दी।मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से तत्काल फोन कर सड़क की स्थिति पूछी। और तुरंत वहां जाकर सुधार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन या क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अंबिकापुर का मामला

मामला अंबिकापुर के खरसिया चौक का है, जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और खराब सतह के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कलेक्टर को सड़क का तत्काल निरीक्षण कराने और नागरिकों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

गड्ढे भरने और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक की सड़क पर बने गड्ढों को भरने, सड़क का आवश्यक समतलीकरण कराने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव और सड़क की खराब स्थिति से यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए।उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है, जहां यातायात का दबाव अधिक है। ऐसे क्षेत्रों में जिला प्रशासन को पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी कलेक्टरों को अपने जिलों में निगरानी के निर्देश

अंबिकापुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करें और संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, निर्माण कार्य चल रहा है, पुल-पुलिया के आसपास कटाव हुआ है या जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका है, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं।ऐसे स्थानों पर जरूरत के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निर्माणाधीन सड़कों को मानसून में भी चलने योग्य रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्थायी सड़क निर्माण या मरम्मत का काम मौसम की परिस्थितियों के कारण प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसका असर आम लोगों के आवागमन पर लंबे समय तक नहीं पड़ना चाहिए। मानसून के दौरान जहां स्थायी कार्य संभव नहीं हैं, वहां गड्ढे भरने, समतलीकरण और जल निकासी जैसे अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय या किसी अन्य निर्माण एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन को संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय बनाकर समस्या का त्वरित समाधान करना होगा।

बारिश के बाद सड़क निर्माण में आएगी तेजी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद प्रदेश में निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के काम में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना तैयार कर सड़क निर्माण और स्थायी मरम्मत के काम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण लोगों को लंबे समय तक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों के काम की लगातार निगरानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में सड़क निर्माण पूरा करने पर भी जोर दिया है।

ये खबरें भी पढ़े...

अब मनमर्जी के वीडियो नहीं दिखा पाएंगे Insta-Yt-fb, सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर लगेगी लगाम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें

अंबिकापुर में छात्रा ने लगाई फांसी : NSUI नेता ज्ञान तिवारी पर धमकी के आरोप

अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • वीडियो वायरल
  • सोशल मीडिया
  • कलेक्टर
  • अंबिकापुर
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में

By Umeshwari Baghel

रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश

By Arohi Raj

MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल
MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन

By Anshika Singh Chauhan

MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान

By Ashish Bhardwaj

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान
Google पर होटल का नंबर खोजकर किया कॉल, बुकिंग और रिफंड के नाम पर रायपुर की युवती से 90 हजार की ठगी

By Umeshwari Baghel

Google पर होटल का नंबर खोजकर किया कॉल, बुकिंग और रिफंड के नाम पर रायपुर की युवती से 90 हजार की ठगी
जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन

By Harrison Masih

जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन