साय सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों के सेटअप में होगा संसोधन, 134 पदों की वृद्धि का प्रस्ताव
Kanak Durga Jha | Aug 13, 2024, 13:47 IST
amendments in setup of chhattisgarh departments
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य गठन के बाद कई विभागों में पहली बार सेटअप में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी भी बनाया गया है, जो अपनी सिफारिश सरकार को देंगे।
राज्य सरकार ने अपने विभागों के स्टाफ सेटअप में संशोधन करने का फैसला लिया है। राज्य गठन के बाद कई विभागों में पहली बार सेटअप में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी भी बनाया गया है, जो अपनी सिफारिश सरकार को देंगे। बता दें कि, वर्तमान में सरकार अपने 45 विभागों के जरिए काम करती है। मंत्रालय के सेटअप को अब तक मंजूरी नहीं मिली है, जबकि सचिव जीएडी, वित्त और मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद विभागीय मंत्री मुख्यमंत्री का अनुमोदन हो चुका है।
मंत्रालय संवर्ग के सेटअप में 134 पदों की वृद्धि प्रस्तावित है। जिसके लिए पूर्व में ही बजट का प्रावधान भी कर दिया गया है। बता दें कि राज्य गठन के बाद कई विभागों में पहली बार सेटअप में संशोधन किया जाएगा। अब तक कई विभाग संविदा कर्मचारी और प्लेसमेंट कर्मियों के भरोसे चल रहा है। इतना ही नहीं पदों की स्वीकृति न होने से कई रेगुलर पदों पर भी संविदा कर्मी कार्यरत हैं।
इसके लिए बजट में 5 करोड़ सालाना बजट भी मंजूर हो गया है। सेटअप के लिए जो कमेटी बनायी गयी है, उसमें अपर सचिव वित्त डॉ. एके सिंह अध्यक्ष, सदस्यों में जीएडी के उपसचिव, हर विभाग के संयुक्त सचिव या उप सचिव, वित्त विभाग के नियम शाखा के अवर सचिव राजीव झाड़े शामिल हैं। समिति के प्रतिवेदन को लेकर कोई समयावधि तय नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि कमेटी की तरफ से प्रस्ताव जल्द ही भेज दिया जाएगा।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
राज्य गठन के बाद पहली बार सेटअप में होगा संशोधन
5 करोड़ रुपए सालाना बजट मंजूर
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA