अमित जोगी का 1 जुलाई से आमरण अनशन, कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन
Arun Tiwari | Jun 15, 2024, 16:14 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस 18 जून को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए 33 प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
RAIPUR. बलौदाबाजार के बवाल पर सियासत और तेज हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अमित जोगी के पुत्र अमित जोगी ने एक जुलाई से आमरण अनशन की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने एक्स एकाउंट पर पोस्ट के जरिए किया है। अमित जोगी ने कहा कि भूपेश बघेल ने पांच साल तक सीएम रहते सतनामी समाज को वोट बैंक पॉलिटिक्स के तहत प्ररताड़ित किया। उनका आरक्षण कम कर दिया। उनके खाली पदों पर किसी और को नियुक्तियां दे दी गईं। सतनाम पंथ के अनुयायी जेल में डाल दिए गए। यही करण रहा कि भूपेश सरकार चुनाव में हार गई। अमित ने कहा कि अब यही काम बीजेपी सरकार कर रही है जिससे इतनी बड़ी घटना घट गई।
बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस 18 जून को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए 33 प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। रायपुर शहर और ग्रामीण में पीसीसी चीफ दीपक बैज मोर्चा संभालेंगे, चरणदास महंत को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योत्सना महंत कोरबा शहर की प्रभारी बनाई गईं हैं।
शिवडहरिया को जांजगीर और विकास उपाध्याय को बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को 18 जून को प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में बड़ा प्रदर्शन करेंगे, साथ स्थानीय बड़े नेताओं और विधायकों को भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात लिखी गई है। 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

विकास उपाध्याय बलौदाबाजार के प्रभारी
शिवडहरिया को जांजगीर और विकास उपाध्याय को बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को 18 जून को प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में बड़ा प्रदर्शन करेंगे, साथ स्थानीय बड़े नेताओं और विधायकों को भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात लिखी गई है। 15 मई की देर रात सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास मौजूद दशहरा मैदान में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA