नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया

Arun Tiwari | Oct 15, 2026, 21:44 IST
Share
बस्तर में नक्सल हिंसा के जख्म मिटाने की तैयारी।<br>
बस्तर में नक्सल हिंसा के जख्म मिटाने की तैयारी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में दशकों तक चली नक्सली हिंसा के बाद अब सरकार के सामने पीड़ितों की जिंदगी संवारने और विकास की नई इबारत लिखने की चुनौती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नक्सलवाद समाप्त हो गया है, लेकिन इससे प्रभावित लोगों की पीड़ा और उसके निशान मिटाना अभी बाकी है।

सरकार का लक्ष्य केवल नक्सलवाद का खात्मा करना नहीं, बल्कि हिंसा के शिकार लोगों को सम्मानजनक जीवन देना और बस्तर को फिर से खुशहाल बनाना है। इसी कड़ी में बस्तर के 200 से अधिक सुरक्षा शिविरों को ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इन केंद्रों से अब सुरक्षा के साथ जुड़ी भूमिका की जगह जनसेवा, रोजगार और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले अमित शाह

अमित शाह ने दंतेवाड़ा में आयोजित दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। 15 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के 768 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें दंतेवाड़ा के 509, बीजापुर के 197 और सुकमा के 62 हितग्राही शामिल हैं।

अमित शाह का भोपाल दौरा: पीएम मोदी से दो बार बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, अटकलों का बाजार गर्म | Amit Shah's Bhopal Visit: Two Talks with PM Modi, Press Conference Cancelled, Market Buzzing with Speculation
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
03 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे में कई कार्यक्रम तय थे। गोपालक सम्मेलन के बाद वे दोपहर करीब 2 बजे होटल ताज लौटे। इसके बाद करीब छह घंटे तक वे होटल में ही रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार बातचीत की जानकारी सामने आई। बातचीत के बाद उन्होंने कुछ जरूरी बिंदु नोट किए। इसके बाद अपने पीए को उन्हें टाइप कराने के निर्देश दिए।

आईईडी विस्फोटों ने छीने हाथ-पैर, अब पुनर्वास की चुनौती

अमित शाह ने कहा कि नक्सली हिंसा ने बस्तर के गरीब और आदिवासी परिवारों को गहरे घाव दिए हैं। नक्सलियों ने आईईडी विस्फोटों के जरिए अनेक निर्दोष नागरिकों को दिव्यांग बना दिया। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आम लोगों को इस तरह की पीड़ा देना मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी पांच दशकों की पीड़ा अपने आप खत्म नहीं हो जाएगी। प्रभावित लोगों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र और स्मार्ट वॉकिंग स्टिक जैसे उपकरण उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक कदम है।

शिवराज के वायरल नारे 'एक कचौड़ी दो समोसा' से BJP में उपेक्षा के सवाल फिर उठे, अमित शाह के मंच से दूरी पर अटकलें | Shivraj's viral slogan 'Ek Kachori Do Samosa' raises questions of neglect in BJP, speculations over distance from Amit Shah's stage
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
06 Oct 2026 ,
By Harish Divekar
News Strike:एक कचौड़ी दो समोसा… इस वायरल नारे से शिवराज सिंह चौहान का क्या ताल्लुक है। एक बात तो माननी पड़ेगी जेन जी के नारे इन दिनों इतना वायरल होते हैं कि आम लोगों से लेकर राजनेता तक उन नारों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इस चक्कर में असल मुद्दा पीछे छूट जाता है और डायलॉग लाइमलाइट में आ जाते हैं।

इससे पहले 5 से 7 अक्टूबर तक जगदलपुर में आयोजित शिविर में 3,600 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए थे। इनमें बस्तर जिले के 1,570 से अधिक लोग शामिल थे। अब दूसरे चरण में तीन जिलों के 768 लोगों को सहायता दी जा रही है।

8,526 आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास का दावा

गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा भी दिया। उनके मुताबिक, लगभग 8,526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 7,328 लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, 1,620 लोगों को इनामी राशि और 7,882 लोगों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। वहीं, 455 लोगों को नौकरी और 129 लोगों को जमीन आवंटित की गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4,014 आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 2,308 आदिवासियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा 6,763 नए राशन कार्ड बनाए गए और 2,808 परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई गई है।

महानदी जल विवाद: छत्तीसगढ़-ओडिशा में दिल्ली में मंथन, समाधान की ओर बढ़े कदम | Mahanadi Water Dispute: Deliberations in Delhi between Chhattisgarh-Odisha, Steps towards Solution
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा
01 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चल रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। कर्तव्य भवन में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।

क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 372 नई सड़क परियोजनाएं शुरू की गई हैं तथा 670 पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। 48,526 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं और 44 पंचायतों को इलवाद पंचायत पुरस्कार के तहत सम्मानित किया गया है। सरकार का उद्देश्य इन प्रयासों के जरिए नक्सल प्रभावित परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

जहां सुरक्षा बल तैनात थे, वहां अब सरकारी योजनाओं का लाभ

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 500 से अधिक सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए थे। अब इनमें से 200 से अधिक शिविरों को सेवा केंद्रों में बदलने की योजना है। अमित शाह ने कहा कि जिन स्थानों पर कभी सुरक्षा बलों के जवान लोगों की रक्षा के लिए तैनात रहते थे, वहां अब केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी बैठकर विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेवा डेरों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार कौशल विकास और आजीविका से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे युवाओं और ग्रामीण परिवारों को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

अमित शाह आज एमपी की गोशालाओं को देंगे 101 करोड़, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन | Amit Shah to give 101 crore to MP cow shelters today, perform ground-breaking for 255 crore dairy plant
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी की गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
03 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में हैं। भेल दशहरा मैदान पर वे नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गोपालक सम्मेलन में गोशालाओं को 101 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी। उज्जैन डेयरी प्लांट के लिए 255 करोड़ रुपए का डेयरी प्लांट भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे।

शहीद वीर गुंडाधुर के गांव नेतानार में पहला सेवा डेरा शुरू किया जा चुका है। यहां सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण के साथ जंगलों में उपलब्ध इमली की पैकेजिंग और पारंपरिक ढेंकी पद्धति से चावल तैयार करने जैसी गतिविधियां शुरू की गई हैं। आने वाले समय में अन्य केंद्रों पर भी स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे।
Tags:
  • बस्तर नक्सलवाद
  • अमित शाह बस्तर दौरा
  • छत्तीसगढ़ नक्सलवाद
  • नक्सली पुनर्वास योजना
  • बस्तर विकास योजना
  • शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा
  • विष्णु देव साय
  • नक्सल मुक्त बस्तर
छत्तीसगढ़ के तीन राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश, 2025 की रिक्तियों के आधार पर मिला कैडर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के तीन राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश, 2025 की रिक्तियों के आधार पर मिला कैडर
गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील

By Sanjay Gupta

गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील
MP SI भर्ती: हाई कोर्ट के आदेश पर ESB ने फिर खोला पोर्टल, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

By Neel Tiwari

MP SI भर्ती: हाई कोर्ट के आदेश पर ESB ने फिर खोला पोर्टल, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी
रिश्वत की शिकायत पर एसीबी ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपियों को बचाने की कोशिश, अब दर्ज करनी होगी FIR

By Mukesh Sharma

रिश्वत की शिकायत पर एसीबी ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा- आरोपियों को बचाने की कोशिश, अब दर्ज करनी होगी FIR
SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं

By Sumit Kumar

SIR में मिर्ची बाबा का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम! बोले- मैं जिंदा हूं, संन्यासी हूं, कागज कहां से लाऊं