सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण का प्रयास

Krishna Kumar Sikander | Apr 28, 2025, 13:31 IST
An attempt to provide political protection to Naxalites trapped in the trap of security forces the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण की कोशिश की गई। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास किया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण की कोशिश की गई। नक्सलियों के विरुद्ध सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास किया। केसीआर ने इस ऑपरेशन से निर्दोष आदिवासियों के मारे जाने की शंका जताते हुए ऑपरेशन रोक देने की अपील की।



ये खबर भी पढ़ें... लापता बेटी को ढूंढने 20 हजार रुपए देना होगा... ASI की वर्दी गई



तत्काल ऑपरेशन बंद करने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने नक्सलियों को राजनीतिक ढाल के पीछे खड़ा करने की कोशिश करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन चला रही है।मगर, इस ऑपरेशन से निर्दोष आदिवासी मारे जा रहे हैं, इसलिए केंद्र से तत्काल ऑपरेशन बंद करने की अपील करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द एक टीम बनाकर ऑपरेशन रोकने के लिए सरकार को पत्र भेजा जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... पकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित



नक्सलियों से हो रहा क्रूरतापूर्वक व्यवहार

तेलंगाना में एक आम सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि नक्सली शांति वार्ता का प्रस्ताव भेज रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से पहल नहीं किया जा रहा। लिहाजा अब केंद्र सरकार को ऑपरेशन रोकने के लिए पत्र लिखूंगा। केंद्र और राज्य सरकारें नक्सलियों से क्रूरतापूर्वक व्यवहार कर रही हैं। उन पर अत्याचार कर रही और उनकी हत्या कर रही हैं।



ये खबर भी पढ़ें... लिफ्ट और एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य



नक्सलियों को बातचीत के लिए बुलाएं

पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है। हमें बातचीत से समस्याएं सुलझानी चाहिए। नक्सलियों को जिस तरह से अंधाधुंध तरीके से मारा जा रहा है, वैसे ही लोकतंत्र को नष्ट किया गया है। वह और उनकी पार्टी नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन कागरी को रोकने के लिए प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेज रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार से अपील है कि बातचीत के लिए बुलाए और समस्या के समाधान के तरीके बताए।



ये खबर भी पढ़ें... तेज हवाओं के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, 6 जिलों में येलो अलर्ट



attempt | Political | protection | Naxalites | Security forces | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • नक्सली
  • Security forces
  • सुरक्षा बल
  • Naxalites
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • protection
  • attempt
  • Political
  • राजनीतिक