पाकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित
Kanak Durga Jha | Published:
Congress leader with Pakistan said Indias defeat certain
कांग्रेस नेता पाकिस्तान को समर्थन करते नजर आ रहें हैं। दरअसल, कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि - पाकिस्तान से भारत की हार सुनिश्चित है।
कांग्रेस नेता पाकिस्तान को समर्थन करते नजर आ रहें हैं। इस मामले में एक सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक गलियारों की सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि - पाकिस्तान से भारत की हार सुनिश्चित है। सोशल मीडिया में यह पोस्ट छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता यूडी मिंज ने किया है। पोस्ट में लिखा है कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है।
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
सोशल मीडिया पोस्ट के कंटेंट में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद होने वाले सिचुएशन और चीन के दबाव को लेकर कई बातें थीं। अंत में ये भी लिखा था कि जो लोग पाकिस्तान से युद्ध करना चाहते हैं, उन्हें अग्निवीर बनाकर सेना में भेज देना चाहिए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें गद्दार जैसे कई कमेंट करते हुए बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। चारों तरफ से घिरे यूडी मिंज ने फिर एक पोस्ट कर लिखा कि, मेरा अकाउंट हैक हो गया था। किसी पोस्ट, मैसेज को ध्यान ना दें।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
कांग्रेस नेता का यह पोस्ट देखकर लोग भड़क रहे हैं। नेता के इस पोस्ट पर कई लोगों ने करारा जवाब दिया है। लोगों ने यूडी मिंज से लेकर राहुल गांधी तक को खरी-खोटी सुनाई। वहीं बीजेपी ने अपने सोशल में इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि - ये नया भारत है, इसे कम आंकने की कोशिश मत करना।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
CONGRESS | Chhattisgarh Congress | Chhattisgarh Congress Committee | pakistan | pahalgam attack | Pahalgam Terror Attack | PahalgamTerroristAttack
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
कांग्रेस नेता पाकिस्तान के साथ ?
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
पोस्ट देखकर भड़के लोग
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
FAQ
- कांग्रेस नेता यूडी मिंज का कौन-सा सोशल मीडिया पोस्ट विवाद का कारण बना?
यूडी मिंज ने एक पोस्ट में लिखा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है और युद्ध चाहने वालों को अग्निवीर बनाकर सेना में भेज देना चाहिए, जिससे विवाद खड़ा हो गया। - यूडी मिंज ने अपने विवादित पोस्ट पर क्या सफाई दी?
यूडी मिंज ने सफाई दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और लोगों से किसी भी पोस्ट या मैसेज को नजरअंदाज करने को कहा। - इस पोस्ट पर जनता और राजनीतिक पार्टियों की क्या प्रतिक्रिया रही?
सोशल मीडिया पर लोगों ने यूडी मिंज को गद्दार कहा और कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। वहीं बीजेपी ने जवाब में कहा कि "यह नया भारत है, इसे कम मत समझो।"
CONGRESS | Chhattisgarh Congress | Chhattisgarh Congress Committee | pakistan | pahalgam attack | Pahalgam Terror Attack | PahalgamTerroristAttack
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma