लापता बेटी को ढूंढने 20 हजार रुपए देना होगा... ASI की वर्दी गई

Kanak Durga Jha | Published:
Share
20 thousand rupees paid find missing daughter ASI suspended the sootr
20 thousand rupees paid find missing daughter ASI suspended the sootr

ASI हेमंत पाटले 4 महीने से लापता बेटी को ढूंढने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे। यह मामला बिलासपुर जिले का है। ASI को SSP रजनेश सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।

लापता बेटी को ढूंढने के लिए 20 हजार रुपए देना पड़ेगा। रिश्वत लेने वाले ASI को SSP रजनेश सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, ASI हेमंत पाटले 4 महीने से लापता बेटी को ढूंढने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे। यह मामला बिलासपुर जिले का है। एक ASI ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली है। एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले 4 महीनों से लापता है। वह थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन जांच में पता चला कि उसकी बेटी राजस्थान में है जिसे खोजकर लाने के एवज में ASI हेमंत पाटले ने पैसे की डिमांड की।

ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा

SSP ने ASI को किया सस्पेंड


रिश्वत लेने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ASI अपने साथ तीन पुलिसकर्मियों के राजस्थान जाने और उसमें पैसे खर्च होने की बात कह रहा है। महिला के रिश्वत देने का वीडियो सामने आने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया

दरअसल, कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की तलाश की, पर वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है।

राजस्थान जाने ASI ने पैसों की डिमांड की

इस दौरान महिला अपनी बेटी को खोजकर लाने के लिए बोली, तब ASI हेमंत पाटले ने कहा कि राजस्थान जाने के लिए खर्च लगेगा। उतना दूर जाकर उसे ढूंढना पड़ेगा। मैं अकेले नहीं जाऊंगा, मेरे साथ तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए वह पैसों की डिमांड कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...पकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित



FAQ

  1. बिलासपुर में ASI हेमंत पाटले पर क्या आरोप लगा है?
    ASI हेमंत पाटले पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला से उसकी लापता नाबालिग बेटी को राजस्थान से लाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और ली।
  2. SSP रजनेश सिंह ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
    SSP रजनेश सिंह ने रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद ASI हेमंत पाटले को सस्पेंड कर दिया।
  3. ASI ने रिश्वत के पैसे किस बहाने से मांगे थे?
    ASI ने कहा था कि राजस्थान जाकर लड़की को लाना है, उसके लिए रहने, खाने और तीन पुलिसकर्मियों के साथ जाने का खर्च लगेगा, इसलिए उसने 20 हजार रुपए की मांग की थी।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा

cg crime news | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | 20 हजार की रिश्वत | 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Tags:
  • बिलासपुर
  • रिश्वत
  • 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
  • crime news
  • 20 हजार की रिश्वत
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर