अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर गिरफ्तार... बिना अनुमति के जेल में घुसा था

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Anwar Dhebar son Shoaib Dhebar arrested entered jail without permission
Anwar Dhebar son Shoaib Dhebar arrested entered jail without permission

Shoaib Dhebar arrested : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे, शोएब ढेबर को गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में प्रवेश किया और वहां विवाद खड़ा किया। यह शिकायत जेल प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद 12 अगस्त, मंगलवार को शोएब को हिरासत में लिया गया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गंज थाना प्रभारी भावेश गौतम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। शिकायत जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा ने दर्ज कराई थी, जो जेल अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

बिना अनुमति के जेल में किया था प्रवेश

मामला 6 अगस्त, बुधवार का है, जब शोएब ढेबर बिना अनुमति अपने पिता से मिलने के लिए मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शोएब पर तीन महीने का मुलाकात प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा पहुंचा और संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि बिना अनुमति प्रवेश से जेल के नियमों का उल्लंघन हुआ है, जो गंभीर अपराध है।

शोएब ढेबर को जेल

शोएब ढेबर बिना अनुमति जेल में घुसा।

मुलाकात कक्ष में हंगामा करने का आरोप।

जेल प्रशासन ने तीन महीने का बैन लगाया।

गंज पुलिस ने 12 अगस्त को किया गिरफ्तार।

जेल सुरक्षा और अनुशासन पर उठे सवाल।



गिरफ्तारी के बाद से शोएब ढेबर फिर से न्यायिक हिरासत में है। यह मामला एक बार फिर से जेल सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े नियमों पर सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब यह घटना एक ऐसे आरोपी के परिवार से जुड़ी है जो पहले से ही बड़े आर्थिक घोटाले में नामजद है।

FAQ

  1. शोएब ढेबर कौन है?
    शोएब ढेबर, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर का बेटा है।
  2. उसे क्यों गिरफ्तार किया गया?
    बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुसकर विवाद करने के आरोप में।
  3. यह घटना कब हुई थी?
    घटना 6 अगस्त, बुधवार को हुई थी।
अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर गिरफ्तार | शोएब ढेबर गिरफ्तार | शोएब ढेबर को जेल | Shoaib dhebar Arrested | CG News | cg news today | cg news update | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • Shoaib dhebar Arrested
  • अनवर ढेबर का बेटा शोएब ढेबर गिरफ्तार
  • शोएब ढेबर गिरफ्तार
  • शोएब ढेबर को जेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर