CG Liquor Scam : अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी 14 अगस्त तक ED की रिमांड पर

Kanak Durga Jha | Aug 08, 2024, 15:04 IST
Share
Anwar Dhebar was brought to Meerut jail in Raipur
Anwar Dhebar was brought to Meerut jail in Raipur

छत्तीसगढ़ की राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब का नकली होलोग्राम बनाने और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को मेरठ जेल से वापस रायपुर लाया गया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की रिमांड ED को मिल गई है। 14 अगस्त तक दोनों ED के रिमांड में रहेंगे, जहां उनसे पूछताछ होगी।

इससे पहले शराब का नकली होलोग्राम बनाने और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को मेरठ जेल से वापस रायपुर लाया गया है। दोनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को यूपी से प्रिजन वैन से ईडी दफ्तर में लाया गया।

नकली होलोग्राम और शराब घोटाले को लेकर ईडी करेगी पूछताछ

बता दें कि ईडी ने शराब घोटाले मामले में अप्रैल 2024 को ईडी ने नया मामला दर्ज किया था। जिसके बाद रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई और बाद में न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। लेकिन ईडी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं कर पाई थी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • liquor scam
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • अनवर ढेबर मामला
  • Chhattisgarh liquor scam
  • अनवर ढेबर गिरफ्तार
  • अनवर ढेबर एपी त्रिपाठी की संपत्ति जब्त
  • अनवर ढेबर का कोर्ट में केस
  • अनवर ढेबर पर ईडी की कार्रवाई
  • अनवर ढेबर की कोर्ट में पेशी
  • शराब घोटाला अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी
  • Chattisgarh liquor scam
  • अनवर ढेबर और अरुणपति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google