शिक्षा विभाग में मनमानी... कलेक्टर का आदेश दरकिनार कर रहे BEO ने किया मनमाना फैसला

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Arbitrary education department BEO ignoring order collector took arbitrary decision the sootr
Arbitrary education department BEO ignoring order collector took arbitrary decision the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शिक्षा विभाग में मनमानी हो रही है। शिक्षा सचिव और कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करके कोरबा शिक्षा अधिकारी के आदेश पर बीईओ ने बिना कलेक्टर अनुमोदन के एक शिक्षक का अटैचमेंट कर दिया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शिक्षा विभाग में मनमानी हो रही है। शिक्षा सचिव और कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करके कोरबा शिक्षा अधिकारी के आदेश पर बीईओ ने बिना कलेक्टर अनुमोदन के एक शिक्षक का अटैचमेंट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक कमल सिंह कंवर जिला पंचायत सदस्य का पति है।

कुछ दिनों पहले ही युक्तियुक्तकरण के तहत उनका तबादला प्राथमिक शाला बरपानी में किया गया था। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता के दौरान जिक्र किया था कि, जिले के अंतिम गांव बरपानी तक शिक्षकों के अंतिम गांव तक पदस्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें...केके श्रीवास्तव से SIT करेगी पूछताछ... खाते में मिला 300 करोड़ का लेनदेन

इस स्कूल में शिक्षक ही नहीं....

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगरी ब्लाक के स्कूलों में एक के बाद एक कहीं शिक्षक को हटाने तो कहीं शिक्षक की मांगों को लेकर ताला बंदी दौर जारी है। बता दें कि, हाल ही में कुछ दिन पहले बोकराबेड़ा में एक शिक्षक को हटाने को लेकर पालकों ने स्कूल में ताला बंदी किया था। वहीं शनिवार को नगरी के प्रायोगिक शाला में शिक्षक की कमी को लेकर ताला बंदी करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें...CG Tourism : मानसून में और भी खूबसूरत लगता है छत्तीगढ़ का तिब्बत, जन्नत बस यहीं है...

जानकारी के अनुसार, वनांचल क्षेत्र नगरी के प्रायोगिक शाला अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पालकों और शाला प्रबंधन समिति ने ताला जड़ दिया है। यहां पहली कक्षा से पांचवी तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। जहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब 125 है। बताया जा रहा है कि, यहां कुल चार शिक्षक थे जिसमें से दो व्यवस्था में थे जिन्हें उनके मूल शाला वापस भेज दिया गया है। ऐसे में अब प्रायोगिक शाला अंग्रेजी माध्यम नगरी में दो ही शिक्षक रह गए हैं। जिससे नाराज पालकों ने शिक्षकों की मांग को स्कूल के गेट में ताला जड़ दिया है।

यह भी पढ़ें...CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

FAQ

  1. कोरबा जिले में शिक्षा विभाग में किस प्रकार की मनमानी की गई है?
    कोरबा जिले में शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा सचिव और कलेक्टर के आदेशों को दरकिनार करते हुए बीईओ के माध्यम से एक शिक्षक का बिना कलेक्टर की अनुमति के अटैचमेंट कर दिया। यह शिक्षक कमल सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य का पति बताया जा रहा है।
  2. धमतरी जिले के प्रायोगिक शाला (नगरी) में तालाबंदी क्यों की गई?
    धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्रायोगिक शाला में शिक्षक की कमी के कारण पालकों और शाला प्रबंधन समिति ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। स्कूल में कुल चार शिक्षक थे, जिनमें से दो को मूल शाला में वापस भेज दिया गया, जिससे अब केवल दो शिक्षक ही रह गए हैं।
  3. कोरबा जिले के बरपानी गांव से संबंधित कलेक्टर का क्या बयान था?
    कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया था कि जिले के अंतिम गांव बरपानी तक शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। यह युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत किया गया था, लेकिन बाद में उस आदेश की अवहेलना कर एक शिक्षक का स्थानांतरण बिना अनुमोदन के कर दिया गया।
यह भी पढ़ें...दो प्रेमियों के बीच फंसी 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

उच्च शिक्षा विभाग का आदेश | उच्च शिक्षा विभाग का फैसला | छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग का फैसला
  • कोरबा
  • उच्च शिक्षा विभाग का आदेश
  • युक्तियुक्तकरण
  • छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर